img-fluid

इंदौर : छात्रा ने फांसी लगाई, झाबुआ जिले की रहने वाली थी

December 24, 2024

इंदौर। शहर (Indore) में रहकर पढ़ाई (studies) कर रही एक छात्रा (Student) ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह साफ नहीं हुआ है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि संत नगर में रहने वाली वर्षा पिता चंदरसिंह का शव उसके कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। फंदा काटकर उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी सांसें उखड़ चुकी थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वर्षा मूल रूप से झाबुआ जिले की रहने वाली थी। यहां भाई के साथ किराए से रहकर पढ़ाई और नौकरी कर रही थी। वर्षा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। छात्रा ने जिस कमरे में फांसी लगाई, पुलिस उसकी पड़ताल करने वाली है। उधर, राऊ-रंगवासा में रहने वाली पूजा पति मनोज की मौत होने पर शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।

Share:

  • इंदौर में मात्र 863 गुमटियां ही वैध, अब दोगुना होगा किराया

    Tue Dec 24 , 2024
    निगम के परिषद सम्मेलन में दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी इंदौर। शहर में रातोरात रोजाना नई गुमटियां काबिज हो जाती हैं और नगर निगम के ही नेता-अफसर इनको लगवाते हैं, जिनकी संख्या 50 हजार से लेकर 1 लाख तक होगी, मगर निगम रिकॉर्ड में मात्र 863 गुमटियां ही वैध हैं। यानी अन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved