img-fluid

इंदौर: एमबीए छात्रा की हत्या में संदेही मुंबई से पकड़ाया

February 14, 2026

  • द्वारकापुरी इलाके में युवती का शव छात्र के कमरे में मिला था, घटना के बाद से था फरार

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए की छात्रा की हत्या के मामले में फरार उसके दोस्त को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर टीम इंदौर आ रही है। पुलिस ने छात्रा का शव आरोपी के ही घर से नग्न हालत में बरामद किया था। कल द्वारकापुरी पुलिस ने अंकल गली में रहने वाले पीयूष धामनोदिया निवासी मंदसौर के घर से एक युवती की लाश बरामद की थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और उसकी संभवत: गला दबाकर हत्या की गई थी।


  • लाश नग्न अवस्था में मिली थी। इसके चलते आशंका है कि उसकी रेप के बाद हत्या की गई, क्योंकि लाश उसके दोस्त के घर में मिली थी और वह गायब था। इसके चलते पुलिस को उस पर ही शक था। उसका मोबाइल भी बंद था और उसने कुछ अश्लील फोटो भी वायरल किए थे। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर उसके दोस्त पीयूष की तलाश में जुट गई थी। डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि संदेही आरोपी पीयूष को इंदौर पुलिस की टीम ने अंधेरी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उसको लेकर टीम इंदौर पहुंच रही है।

    Share:

  • US deploys another warship near Iran, Donald Trump says it will be needed if a deal isn't reached.

    Sat Feb 14 , 2026
    Washington: US President Donald Trump announced on Friday that he has decided to send a second aircraft carrier to the Middle East amid efforts to reach a deal with Iran over its nuclear program. He said it would be needed if a deal isn’t reached. President Trump also said that regime change in Iran would […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved