
इंदौर। इंदौर की लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित खालसा चौक पर अपने साथियों के साथ घर की ओर लौट रहे वाहन चालक के साथ जमकर मारपीट की गई और गाड़ी में तोड़फोड़ कर रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए पैसा मांगने वाले चार युवकों को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी विशेष नामक व्यक्ति द्वारा थाने पर शिकायत की थी, कि उसके और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की गई और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। साथ ही शराब का नशे करने के लिए पैसे मांगे गए बदमाशों द्वारा बताया गया कि हमें परदेसीपुरा क्षेत्र में सब लोग जानते हैं जाकर नाम पूछ लेना और विवाद किया गया। मामले में फरियादी के द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस को तुरंत जांच पड़ताल करते हुए घेराबंदी कर निर्माण दिन मकान में विवाद करने के बाद छुपकर बैठ गए। चारों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके पुराने आपराधिक रिकार्ड के भी जांच पड़ताल की जा रही है जिस क्षेत्र में वह बदमाशी कर रहे थे इस क्षेत्र में पुलिस उनको लेकर भी पहुंची थी।और वहां उनका जुलुस भी निकला।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved