
इंदौर। पिछले 8 दिनों से एमवाय अस्पताल में ऐसे दम्पति भर्ती थे, जिनमें यह शर्त लगी थी कि पहले जहर कौन खाता है? इसी शर्त के बीच दोनों ने साथ में जहर खाया और दोनों की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान पति की जान तो बच गई, लेकिन पत्नी ने रात को दम तोड़ दिया।
एमवाय अस्पताल में सांवेर की रहने वाली 22 साल की मुस्कान और उसका पति गोपाल इलाज के लिए भर्ती हुए थे। मुस्कान की मौत हो गई है। मुस्कान का ससुराल बड़नगर क्षेत्र में है। मुस्कान के परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद नहीं हुआ था और अच्छे से उनकी गृहस्थी चल रही थी।
आठ दिन पहले बातों ही बातों में दोनों के बीच शर्त लगी कि वे एक-दूसरे के लिए जहर खा सकते हैं। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ी तो वहीं अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में दोनों को एमवाय अस्पताल रेैफर किया गया। रात को मुस्कान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गोपाल की हालत में सुधार हो रहा है।
उधर आजाद नगर पुलिस ने बताया कि पालदा की रहने वाली अनिता पति रामस्वरूप के शनि मंदिर के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य महिला न्याय नगर की सुनीता को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर किसी ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved