img-fluid

इन्दौर: कालानी नगर से चंदन नगर की सडक़ को लेकर निगम ने दायर की कैवियट

February 18, 2026

350 से ज्यादा मकान, दुकान के हिस्से हैं बाधक, 60 फीट चौड़ी बनना है सडक़, आसान होगी राह

इन्दौर। कालानी नगर (Kalani Nagar) से चंदन नगर (Chandan Nagar) तक नगर निगम (Municipal council) द्वारा नई सडक़ (road) बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसको लेकर कल क्षेत्रीय रहवासियों ने विरोध जताते हुए मानव शृंखला बनाई और अपनी दुकानें बंद रखी थी। उक्त क्षेत्र में 350 से ज्यादा मकान, दुकान के बाधक हिस्से हैं और इसको लेकर निगम ने हाईकोर्ट में कैवियट लगा दी है।



  • पश्चिमी रिंगरोड के विकल्प के रूप में इस सडक़ को देखा जा रहा है और निगम ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजा था, जहां से मंजूरी मिलने के बाद अब सडक़ का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराने की तैयारी चल रही है। वर्षों से उक्त क्षेत्र में सडक़ को लेकर काफी मशक्कत चल रही थी, क्योंकि आसपास के अन्य मार्गों की गलियां छोटी होने के कारण वहां यातायात जाम की स्थिति बनती थी। कालानी नगर से चंदन नगर की सडक़ 18 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी और इस पर 20 करोड़ से ज्यादा की लागत आएगी। इसके टेंडर और वर्कआर्डर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्रीय रहवासियों ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर कल काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और सडक़ की चौड़ाई कम करने की मांग की। दूसरी ओर निगम अधिकारियों के मुताबिक सडक़ निार्मण मे करीब 350 से ज्यादा छोटी-बड़ी बाधाएं हैं, जिन्हें निशान लगाकर पहले ही चिन्हित कर लिया गया था। अब फिर से उन्हें नोटिस देने की कार्रवाई शुरू होना है। इसके साथ ही निगम ने सडक़ निर्माण को लेकर हाईकोर्ट में कैवियट दायर कर दी है, ताकि आपत्ति को लेकर निगम का पक्ष भी सुना जा सके।

    Share:

  • इंदौर: शिवाजी मार्केट की 126 दुकानों का आवंटन निरस्त बेदखली नोटिस भी जारी, 15 दिन में सौंपें कब्जा

    Wed Feb 18 , 2026
    हाईकोर्ट में कैविएट भी दायर इंदौर। नगर निगम (Municipal council) ने कान्ह नदी (Kanh River) सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट (beautification project) के चलते शिवाजी मार्केट (Shivaji Market) की 126 दुकानों के आवंटन ना सिर्फ निरस्त किए, बल्कि बेदखली के नोटिस भी जारी कर दिए हैं, जिसमें 15 दिन में दुकान खाली कर कब्जा सौंपने को कहा गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved