img-fluid

इंदौर: अब निगम बनाएगा कम्युनिटी हॉल और नए सरकारी स्कूल भवन

February 01, 2026

  • झोन 10 के परिसर में भी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त कक्षों का होगा निर्माण

इंदौर। नगर निगम अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में खाली पड़ी जमीनों पर कम्युनिटी हॉल बनाने से लेकर पुराने सरकारी स्कूलों को तोडक़र नए भवन बनाने की तैयारी की है। इसके लिए आज टेंडर भी जारी किए हैंं। नगर निगम शाला प्रकोष्ठ द्वारा शहर के कई जर्जर और खतरनाक स्कूल भवनों को तोडक़र उन्हें नया बनाने का काम किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह कार्रवाई विभिन्न कारणों के चलते ठप पड़ी थी। अब निगम द्वारा फिर से कार्य शुरू कर दिए गए हैं, ताकि सरकारी स्कूल को तोडक़र पूरी तरह नया बनाया जा सके।

इसी तरह पागनीसपागा के सरकारी स्कूल से लेकर वार्ड 44 के छोटी खजरानी के शासकीय स्कूल के पुराने भवन को तोडक़र नया बनाने और वार्ड 80 के धन्वंतरि नगर के पुराने जर्जर स्कूल भवन को तोडक़र नया बनाने का टेंडर जारी किया गया है। इन स्कूल भवनों को बनाने पर 30 से 50 लाख रुपए तक का खर्च आएगा। दूसरी ओर खातीपुरा के शासकीय स्कूल में रिपेरिंग के कार्य के साथ-साथ बिचौली मर्दाना के सरकारी स्कूल और नया पीठा के उर्दू स्कूल में कई कार्य कराए जाएंगे।


  • निगम अधिकारियों के मुताबिक इसके अलावा झोन 10 के झोनल कार्यालय में कर्मचारियों के लिए नए कक्षों का निर्माण किया जाएगा, ताकि वहां कर्मचारियों के बैठने की पर्याप्त जगह हो सके। कुम्हारखाड़ी में नाग मंदिर के पीछे खाली मंदिर के पीछे कम्युनिटी हॉल बनाने का कार्य भी निगम द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में सीमेंटीकरण, फुटपाथों को संवारने के भी टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते ही कई जगह काम शुरू कराए जाएंगे।

    Share:

  • उर्फी जावेद इस्लाम से 'बर्खास्त', अब नाम होगा गीता भारद्वाज? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    Sun Feb 1 , 2026
    नई दिल्ली. एक्ट्रेस (Actress) और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social media influencer) उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने आखिरकार इंटरनेट पर फैलीं अपने धर्म और पहचान को लेकर खबरों पर जोरदार रिएक्शन (Reaction) दे दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि वे किसी भी धर्म को नहीं मानती हैं. उर्फी की यह सफाई तब आई जब सोशल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved