img-fluid

इंदौर: टंकी के साथ कार्यालय भी तोड़े, कचरे के ढेर में पटके कई प्रमाण पत्र

February 03, 2026

  • रहवासियों ने अफसरों को बुलाकर बताया मामला, मौके से मिले कई खाली प्रमाण-पत्र और आवेदनकर्ताओं के जमा किए गए फार्म

इंदौर। पिछले दिनों संगमनगर झोनल कार्यालय के परिसर में वर्षों पुरानी जर्जर पानी की टंकी को तोड़ा गया था। इस दौरान वहां संचालित होने वाले कई कार्यालय भी ढहा दिए गए थे। इस दौरान कार्यालयों से जरूरी कागजात नहीं हटाए गए। कल जन्म प्रमाण पत्र से लेकर कई योजनाओं में लोगों द्वारा जमा कराए गए आवेदन फार्म बगीचे में कचरे के ढेर में पड़े मिले।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए एक ओर तो नगर निगम सभी झोनलों पर शिविर लगाकर आवेदन फार्म ले रहा है, वहीं दूसरी ओर संगम नगर झोनल कार्यालय पर पिछले दिनों लोगों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए जमा किए गए आवेदन फार्म कचरे के ढेर में कल रहवासियों ने पड़े देखे तो इसकी सूचना अफसरों को दी।


  • रहवासियों के मुताबिक वहां टंकी तोडऩे के साथ ही निगम के कई कार्यालयों के भवन भी तोड़े गए थे। इस दौरान वहां रखे गए दस्तावेज और आवेदन फार्म कचरे के ढेरों में फेंक दिए गए। कल वहां बड़ी संख्या में खाली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के कागजात पड़े थे। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं में लोगों द्वारा किए गए आवेदन फार्म भी कचरे के ढेर में फेंक दिए गए थे। इन आवेदन फार्म में कई लोगों के फोटो और तमाम आवश्यक दस्तावेज संलग्न हैं, जिसका दुरुपयोग कहीं भी किया जा सकता है। यह मामला सामने आने के बाद निगम अफसरों ने तत्काल वहां कचरे में पड़े कागजातों को कर्मचारियों की मदद से इकट््ठा करवाया।

    Share:

  • बारामती विमान हादसा: NCP नेता ने उठाए गंभीर सवाल, 6 मौतों में सिर्फ 5 शव क्यों?

    Tue Feb 3 , 2026
    मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और MLC अमोल मिटकरी (Amol Mitkari) ने बारामती में हुए विमान हादसे पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं, जिसमें अजित पवार की मौत हुई थी। मिटकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई, लेकिन केवल पांच शव ही मिले। उन्होंने सवाल उठाए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved