
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) द्वारा आयुक्त हर्षिका सिंह (Commissioner Harshika Singh) की अनुशंसा पर परंपरा अनुसार 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के अवसर पर नगर निगम एवं समस्त जोनल कार्यालय में अवकाश स्वीकृत किया गया है साथ ही इस दिन सफाई मित्रों के लिए आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है। नगर निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री उमाकांत काले एवं अन्य संगठन द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के अवसर पर विगत वर्षों की परंपरा अनुसार निगम एवं निगम के समस्त झोनल कार्यालय में अवकाश की मांग की गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved