img-fluid

इंदौर: आत्महत्या के केस में फंसने का डर दिखाया, ज्वेलरी और लाखों रुपए ठगे

March 18, 2026

इंदौर। आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में फंसने का डर दिखकार एक युवक से पुलिस के नाम पर उसके दोस्त ने रुपए और ज्वेलरी ऐंठ ली। इस मामले में हुई शिकायत के बाद पुलिस ने ठगी करने वाले पर केस दर्ज कर लिया है।

बाणगंगा पुलिस ने बताया कि हर्षित पिता श्यामलाल कुशवाह निवासी कुशवाह श्रीनगर कि शिकायत पर विनायक पर कार्रवाई की है। हर्षित ने पुलिस को बताया कि दोस्त आदित्य परिहार को पैसों की जरूरत थी तो उसने अपना लेपटॉप विनायक के माध्यम से 30 हजार में गिरवी रखवाया था। कुछ समय बाद आदित्य ने आत्महत्या कर ली। घटना के कुछ दिनों बाद विनायक का हर्षित के पास फोन और वह कहने लगा कि आदित्य की आत्महत्या के मामले में तेरा नाम भी पुलिस केस में आ रहा है। विनायक की बातें सुन हर्षित डर गया और विनायक ने उससे पुलिस केस से बचने के नाम पर 2 लाख 30 हजार ऑनलाइन और 50 हजार रुपए नकदी तथा सोने चांदी की ज्वलेरी ले ली।

Share:

  • स्टार किड्स ने थिएटर छोड़ नेटफ्लिक्स से किया डेब्यू, कुछ चमके तो कुछ को मिला बुरा हाल

    Wed Mar 18 , 2026
    नई दिल्ली: बॉलीवुड में पहले कलाकार (actors) अपने करियर (career) की शुरुआत बड़े डायरेक्टर (big directors) की फिल्मों (films) से और थिएटर रिलीज (theatrical release) के माध्यम से करते थे, लेकिन अब स्थिति (situation) बदल गई है। स्टार किड्स (star kids) सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT platforms) पर डेब्यू (debut) करने से नहीं डरते और इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved