img-fluid

इंदौर: ठग गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 

July 22, 2026

  • देशभर में बेचते थे फर्जी खातों की किट, इन खातों में हुआ करोड़ों का फ्रॉड

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने ठग गिरोह को बैंक खातों उपलब्ध करवाने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पहले क्राइम ब्रांच दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन खातों में ठगी के करोड़ों रुपए गए थे। कुछ अन्य सदस्यों की जानकारी भी पुलिस को मिली है। उनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

डीसीपी क्राइम राजेशकुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुछ समय पहले परदेशीपुरा में दर्ज एक फर्जी बैंक खाते की जांच क्राइम ब्रांच को सांैपी गई थी। इस मामले में जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने गिरोह से जुडे जयसिंह और जतिन को गिरफ्तार किया था। उनके पास मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने गिरोह से जुड़े तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम आकाश विश्वकर्मा निवासी प्रीमियम पार्क, प्रवीण छोटेलाल पाल निवासी सांवेर रोड और अशीष पुरी निवासी स्कीम नंबर 51 है। पुलिस ने उनके पास से कई एटीएम, पासबुक और चैक बुक जब्त की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग छोटे-मोटे लोगों की कमीशन का लालच देकर उनका बैंक खाता खुलवाते थे। इस खाते की पूरी किट जैसे बैंक पासबुक, चैक बुक और एटीएम रख लेते थे। इस किट को वे ठग गिरोह को बेच देते थे। इनको सैकड़ों खाते ठगों को बेचे हैं, जिसमें देशभर में हुए साइबर फ्रॉड का करोड़ों रुपया आया है। इन सदस्यों से पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनको ये बैंक खाते बेचते थे। उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हंै। जल्द ही कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share:

  • इंदौर: युवक ने की आत्महत्या, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप

    Wed Jul 22 , 2026
    इंदौर। एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके परिजन का आरोप है कि वह पत्नी से प्रताड़ित था। उसकी शादी को कुछ माह ही हुए थे और पत्नी उस पर घरवालों से अलग रहने का दबाव बना रही थी। उसने पुलिस को भी झूठी शिकायत की। एरोड्रम इलाके के पटेल नगर के रहने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved