
मधुमिलन, तीन इमली, मूसाखड़ी पर चला चेकिंग अभियान
इंदौर। बस चालकों (Bus drivers) और संचालकों (operators) को समझाइश दे देकर थकी यातायात पुलिस (Traffic police) ने कल एक ही दिन में कुछ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 149 बसों पर चालानी (challans) कार्रवाई कर दी। इसी के साथ बिना हेलमेट और ऑटो, ई रिक्शा वालों पर चालानी कार्रवाई चलती रही।
हेल्प लाइन पर मिली 19 शिकायतें
यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा के हेल्प लाइन नंबर पर कल 19 शिकायतें मिली है, जिनमें से 17 का निराकरण कर दिया गया है। इसमें एक शिकायत सडक़ पर वाहन खराब होने से यातायात बाधित होने की भी है। वहीं, एक ने बसों की शिकायत की है, जो प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन रोककर जाम का कारण बनती है। उल्लेखनीय है कि अब तक 934 शिकायत मिली है, जिसमें से 916 का निराकरण कर दिया गया है।
बिना हेलमेट वाले 982 धराए
लगातार चल रही कार्रवाई में कल बिना हेलमेट वालों के 982 चालान बनाए गए हैं। हालांकि, बीते दिनों से ये आंकड़ा कम है, लेकिन यातायात पुलिस का दावा है कि 6 नवंबर से चल रही लगातार कार्रवाई का असर अब सडक़ों पर नजर आने लगा है। कई ऐसे वाहन चालक जो हेलमेट नहीं लगाते थे, वो चालानी कार्रवाई के बाद हेलमेट लगाने लगे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved