
इंदौर: इंदौर की ग्रामीण थाना पुलिस ने हाईवे पर गाडियों को पंचर कर लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी लूट करने के बाद अजमेर भाग गये थे, जिसके बाद अजमेर की जीआरपी पुलिस के साथ मिलकर इंदौर ग्रामीण पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया. आरोपियों ने गाडी पंचर करने के बाद एक युवक से लूट की वारदात को अंजाम दिया था.
इंदौर की ग्रामीण थाना पुलिस ने दो आरोपियों को अजमेर से गिरफ्तार किया है, आरोपियों के द्वारा इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र में गुजरात से आये एक युवक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था. युवक बाईपास पर खाना खाने रुका था, इस दौरान आरोपियों ने युवक की गाडी की हवा निकाल दी. जब युवक कार लेकर वापस अपने होटल जा रहा था तो हाईवे पर युवक की गाड़ी पंचर हो गयी. जिसके बाद युवक नीचे उतरा, इसी दौरान पीछा कर रहे दोनों आरोपियों ने चाकू दिखाकर युवक से लूट की वारदात को अंजाम दिया और गले में पहनी सोने की चेन लेकर फरार हो गये. वारदात करने के बाद आरोपी ट्रेन से अजमेर भागे थे, जांच में आरोपियों की जानकारी पुलिस को लगी और उसके बाद अजमेर स्टेशन पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया. फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूट का 100 ग्राम सोना, 5 लाख 70 हजार रूपए नगद और 5 मोबाइल फोन्स बरामद कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved