img-fluid

इंदौर: लाखों रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

May 24, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पोलोग्राउंड चौराहे के पास ग्राहक की तलाश में खड़े थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद की गई है।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच ने शहर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पोलोग्राउंड चौराहा क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक साइड बैग लेकर खड़े हैं और नशीले पदार्थ की सप्लाई के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।


  • पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नावेद खान और फरहान खान बताए, जो उज्जैन जिले के नागदा के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान दोनों के बैग से कुल 54.11 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नावेद ऑटो चालक है, जबकि फरहान कपड़े की दुकान पर काम करता है। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क व अन्य खरीदारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल से घुसपैठियों को वापस भेजने की कवायद तेज! जारी हुआ हर जिले में होल्डिंग सेंटर बनाने का आदेश

    Sun May 24 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार आने के बाद घुसपैठियों की वतन वापसी की कवायद तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने घुसपैठियों और निर्वासन में रह रहे अन्य विदेशी नागरिकों को एक जगह इकट्ठा रखने के लिए हर जिले में होल्डिंग सेंटर बनाने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में हर जिले के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved