
इंदौर। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां अज्ञात बदमाश एक व्यक्ति के घर के पीछे बने बाड़े से 15 बकरियां चुराकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार फरियादी इलीप सिंह बुंडढ, उम्र 24 वर्ष, निवासी नाथ मोहल्ला ओमेक्स सिटी बायपास इंदौर ने शिकायत दर्ज कराई है कि 19 मार्च की रात उन्होंने अपनी 15 बकरियों को घर के पीछे बने बाड़े में बांधकर रखा था। रात करीब 2 बजे बारिश होने पर उन्होंने बाड़ा चेक किया, तब सभी बकरियां मौजूद थीं लेकिन सुबह उठकर देखा तो बाड़े में एक भी बकरी नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बकरियों का कोई पता नहीं चला। आशंका है कि अज्ञात बदमाश रात में बाड़े से 15 बकरियां चुराकर ले गए लसूड़िया थाना पुलिस ने मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved