
इन्दौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। आज सुबह चिमनबाग पर गटनायक एकत्रीकरण रखा गया था, जो इंदौर विभाग के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। शाम 4 बजे नेहरू स्टेडियम में कॉलेज में संघ की शाखों के विद्यार्थियों का एकत्रीकरण रखा गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंदौर विभाग द्वारा लगातार सामाजिक समरसता और एकत्रीकरण को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न आयोजन शताब्दी वर्ष के अंतर्गत कराए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत आज दो बड़े आयोजन हो रहे हैं। सुबह चिमनबाग गटनायक एकत्रीकरण हुआ। तकरीबन डेढ़ घंटे के आयोजन में समाज की सहभागिता और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक राष्ट्रवादी विचार पहुंचने का संदेश दिया गया। सुबह के इस आयोजन में 4 स्वयंसेवकों के ऊपर एक गटनायक होता है। इनका एकत्रीकरण रखा गया था।
आगामी अक्टूबर माह में शहर में एक बड़ा आयोजन संघ की ओर से आयोजित किया जाना है, जिसकी तैयारियां के मद्देनजर इस आयोजन को प्रमुखता से स्वयंसेवकों ने लिया है। आज शाम 4 बजे नेहरू स्टेडियम में अलग-अलग कालेज स्तरों पर लगाई जा रही संघ की शाखों के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण रखा गया है, जिसमें शाखों की गुणवत्ता वृद्धि और समाज के समक्ष वृहद स्वरूप विचार आदि पर केंद्रित किया गया है।
2 घंटे से ज्यादा चला संवाद, अनुशासन की मिसाल
चिमनबाग पर आज सुबह 7 बजे से स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण शुरू हो गया था जिसमें संघ की संरचना अनुसार से शहर के सभी जिले और नगर के गटनायक पहुंचे थे ठीक 7.30 बजे संवाद शुरू हुआ जिसमें सभी के सामूहिक प्रयासों के साथ समाज को जोडऩे और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया वहीं आगामी कार्यों की जानकारी और उससे जुड़े पहलुओं पर गंभीरता के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया। सुबह 9.15 बजे तक संवाद चला। आसपास के देखने वाले लोग स्वयंसेवकों के अनुशासन की तारीफ तो कर ही रहे थे सभी स्वयंसेवक वाहन पार्किंग से लेकर बैठक व्यवस्था तक को अनुशासित बनाए रखा मैदान में 3000 से ज्यादा स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण का दावा किया गया है उनकी बैठक व्यवस्था को 6 अलग-अलग ब्लॉक में रखा गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved