
8 दिन में दूसरी बार सीजन के सबसे निचले स्तर 4.5 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
इंदौर। इंदौर (Indore) में ठंड (Cold) इस बार नए कीर्तिमान (Record) स्थापित कर रही है। आज सुबह पारा एक बार फिर गिरकर 4.5 डिग्री ( 4.5 degrees) पर पहुंचा। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान था। इसके साथ ही इंदौर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर भी बन गया। 8 दिन पहले 11 अगस्त को भी पारा इस स्तर तक पहुंचा था। यह इंदौर के इतिहास में दिसंबर में दर्ज सबसे कम न्यूनतम तापमान में 9वें स्थान पर है।
इंदौर के बाद राजगढ़ 4.6, पंचमढ़ी 5.2 और भोपाल 5.4 डिग्री
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री था, जो सामान्य से एक डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.3 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात से सुबह के बीच का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री और कल की अपेक्षा 0.4 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और उसी ओर से आ रही हवाओं के कारण तापमान में लगातार कमी आ रही है।
दिन और रात के तापमान में 23 डिग्री का अंतर
शहर में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर के कारण दिन के समय ठंड का एहसास भी नहीं हो रहा है, बल्कि तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है, वहीं सूरज ढलते ही ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट ला रही हैं और रात से सुबह के बीच पूरा शहर ठिठुरते नजर आ रहा है। कल दोपहर करीब 2.30 बजे अधिकतम तापमान जहां 27.9 डिग्री पर था वही आज सुबह करीब 6:30 बजे न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पर पहुंचा। इस तरह 16 घंटे में ही तापमान में 23.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मध्यप्रदेश का कश्मीर बना इंदौर, पंचमढ़ी से भी कम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान इंदौर में ही 4.5 डिग्री के रूप में दर्ज किया गया। इसके बाद दूसरे स्थान पर राजगढ़ में 4.6 डिग्री, तीसरे पर पचमढ़ी में 5.2 और भोपाल में 5.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस तरह इस सीजन में 11 दिसंबर के बाद आज दोबारा इंदौर सबसे ठंडा रहा। आमतौर पर मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान हिल स्टेशन होने के कारण पचमढ़ी में देखा जाता है, लेकिन अब इंदौर लगातार पचमढ़ी को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश का कश्मीर बन रहा है।
टॉप 10 ठंडे दिसंबर
तापमान तारीख
1.1 27 1936
2.4 14 1964
3.0 17 2014
3.1 28 1983
3.3 24 1955
3.6 31 1990
3.9 27 1983
4.3 20 1961
4.5 17 1963
4.5 11,18 2025
4.8 31 1977
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved