img-fluid

इंदौर: ठंड की विदाई, गर्मी की आमद, 5 रातों में 5 डिग्री से ज्यादा उछला पारा

February 12, 2026

दिन के बाद अब रात में भी कमजोर पडऩे लगी ठंड, सताने लगी गर्मी, दिन का पारा सामान्य से 2 और रात का 4 डिग्री ज्यादा

इंदौर। शहर (Indore) में मौसम करवट (weather changes) बदलने लगा है। बढ़ते पारे को देखते हुए कहा जा रहा है कि ठंड (Winter) की विदाई और गर्मी (summer)की आमद हो चुकी है। दिन के बाद अब रात का तापमान भी तेजी से बढऩे लगा है। पिछली पांच रातों में ही रात के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दिन का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण दिन के बाद अब रात में ठंड का असर कमजोर पडऩे लगा है और गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और तेजी आएगी।


  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.1 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री और कल की अपेक्षा 2.3 डिग्री ज्यादा था। पिछले दिनों से न्यूनतम तापमान की तुलना करें तो 8 फरवरी को दर्ज 10.6 डिग्री तापमान की अपेक्षा यह 5.3 डिग्री ज्यादा था, यानी पांच रातों में ही रात के न्यूनतम तापमान में 5.3 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और तेजी आएगी।

    रात को प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म रहा इंदौर
    भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार कल रात से आज सुबह के बीच इंदौर में दर्ज 15.9 डिग्री न्यूनतम तापमान प्रदेश में दूसरा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। वहीं 17.2 डिग्री के साथ नर्मदापुरम पहले स्थान पर रहा। यानी इंदौर रात को प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया। वहीं 8.2 डिग्री के साथ पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जबकि भोपाल में 13.4 डिग्री और उज्जैन में 15.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8 खरगोन में दर्ज किया गया।

    एक नजर रात के बढ़ते तापमान पर
    तारीख न्यूनतम तापमान
    8 फरवरी 10.6
    9 फरवरी 11.2
    10 फरवरी 11.4
    11 फरवरी 13.6
    12 फरवरी 15.9
    (जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)

    Share:

  • महंगाई के आंकड़ों में बड़ा बदलाव! CPI की नई सीरीज से कम होगी महंगाई

    Thu Feb 12 , 2026
    डेस्क: देश में महंगाई मापने का तरीका बदलने जा रहा है. 12 फरवरी को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) की नई सीरीज जारी होगी, जो यह तय करेगी कि आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी में चीजें कितनी महंगी हो रही हैं. इस बार बदलाव सिर्फ आंकड़ों का नहीं है, बल्कि उस तरीके का है जिससे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved