img-fluid

इंदौर में युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जूतों में छुपाकर लाई चाकू; घर में घुसकर किया हंगामा

February 25, 2026

इंदौर। इंदौर में एक युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। स्कीम नंबर 78 से कुमेड़ी इलाके पहुंची युवती ने बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक मकान में घुसकर जमकर हंगामा किया। युवती अपने जूतों में चाकू छुपाकर लाई थी और घर से बाहर निकलने की बात कहकर लोगों को धमकाने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बाणगंगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अपने साथ थाने ले गई। युवती के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसके हाथ में चाकू साफ दिखाई दे रहा है।


  • दरअसल यह घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुमेड़ी इलाके की है, जहां एक युवती अचानक एक मकान में घुस गई और उसे अपने दोस्त का घर बताते हुए विवाद करने लगी। युवती ने जूतों में चाकू छुपा रखा था और बाहर जाने की बात कहकर आसपास के लोगों को धमकाने लगी। हंगामा बढ़ता देख क्षेत्रीय रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। वही इसकी सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए युवती को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती काफी देर तक हंगामा करती रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती के हाथ में चाकू दिखाई दे रहा है और वह लोगों से बहस करती नजर आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती से पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • कर्नाटक कैबिनेट में नए लोगों की जरूरत… ऐसा क्यों बोले उपमुख्यमंत्री शिवकुमार

    Wed Feb 25 , 2026
    डेस्क: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन को लेकर विवाद अभी तक थमा नहीं है. कहीं न कहीं मुख्यमंत्री बदलने को लेकर सत्तारुढ़ कांग्रेस में लगातार आवाज उठती ही रही है. जारी विवाद के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कहना है कि कैबिनेट में “नए खून” को शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि पुराने लोग हमेशा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved