
इंदौर। शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के एक मकान में महिला की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला के घर का दरवाजा दो दिनों से बंद था। बंद घर से बदबू आने के बाद दरवाजा खोला गया तो अंदर का माहौल देख हर कोई दंग रह गया। घर के अंदर महिला का शव पड़ा था। शरीर पर कई घाव थे। प्रारंभिक जानकारी मे यह सामने आया कि महिला की हत्या कैंची मारकर की गई हत्या है। मृतक महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है 5 से 6 दिन पूर्व ही मकान में किराए से रहने आई थी महिला। पुलिस मामले की जंच में जुट गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved