10 में से 9 सालों का रिकार्ड टूटा, 10 सालों का दूसरा सबसे गर्म रहा अप्रैल 2025
इंदौर। शहर (Indore) पर सूरज (Sun) आग बरसा (fire rain) रहा है। कल पहली बार पारा उछलकर 42.6 डिग्री (mercury reached 42.6) पर पहुंच गया। इसके साथ ही कल का दिन इस सीजन और साल के साथ ही पिछले 10 सालों में से 9 सालों की अपेक्षा अप्रैल का सबसे गर्म दिन बन गया। दिन में तेज धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल रहा। गर्म हवाओं में लू का अहसास रहा। वहीं दिन के बाद रात को भी तापमान ने छलांग लगाई, जिससे रात में भी गर्मी में खुब परेशान किया।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसो की अपेक्षा 1.2 डिग्री ज्यादा था। यह इस साल का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री पर पहुंचा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसो की अपेक्षा 0.9 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी रही और अधिकतम गति 38 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम विभाग ने आज तापमान में थोड़ी कमी की संभावना जताई है।
10 सालों में सिर्फ 2019 का रिकार्ड बच गया –
मौसम विभाग के अनुसार कल दर्ज 42.6 डिग्री तापमान ने पिछले 10 में से 9 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। पिछले 10 सालों में सिर्फ 2019 में 29 अप्रैल को ही अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंचा था। इसके अलावा बाकी सभी सालों का गर्मी का रिकार्ड कल ध्वस्त हो गया और अप्रैल 2025 पिछले 10 सालों में दूसरा सबसे गर्म माह बन गया। वहीं पिछले 10 सालों का सबसे कम अधिकतम तापमान 2023 में 39.6 डिग्री के रुप में दर्ज है। सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो 8 अप्रैल 2017 को 15.6 डिग्री के रुप में दर्ज हुआ था।
67 साल पहले 44 डिग्री पर पहुंचा था पारा
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में सर्वाधिक गर्मी का रिकार्ड अब से 67 साल पहले बना था जब पारा 44 डिग्री के भी आगे निकल गया था। 25 अप्रैल 1958 को दिन का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंचा था, जो इंदौर के इतिहास में दर्ज अप्रैल का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। वैसे शहर में अप्रैल माह में औसत अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और औसत न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान 2023 में 39.6 डिग्री के रुप में दर्ज है। सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो 8 अप्रैल 2017 को 15.6 डिग्री के रुप में दर्ज हुआ था।
पिछले 10 सालों में अप्रैल माह
वष अधि. तारीख
2015 42 21
2016 41.5 16,30
2017 41.6 18
2018 42.1 29
2019 43.5 29
2020 39.7 16
2021 40.6 30
2022 42 29
2023 39.6 17
2024 40.2 18
2025 42.6 29
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved