
इंदौर। इंदौर (Indore) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आज सुबह नेहरू स्टेडियम (Nehru Stadium) में आयोजित मैराथन दौड़ (Marathon Race) के दौरान एक युवा धावक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। लक्ष्य से महज कुछ मीटर पहले युवक जमीन पर गिर पड़ा और तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
दरअसल मृतक युवक की पहचान आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले थे। आर्यन ने इंदौर में आयोजित मैराथन दौड़ के लिए विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया था। दौड़ के दौरान जब वे अपने लक्ष्य से करीब 100 मीटर दूर थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद डॉक्टर भरत रावत ने तुरंत सीपीआर दिया। इसके बाद आर्यन को तत्काल बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें उखड़ चुकी थीं। इस घटना के बाद मैराथन आयोजन में मौजूद प्रतिभागियों और आयोजकों में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved