img-fluid

इंदौर: डिप्रेशन का शिकार युवक तीसरी मंजिल से संदेहास्पद तरीके से गिरा, मौत

March 14, 2026

गाड़ी अड्डा क्षेत्र मेें रात को हुई घटना, रावजी बाजार पुलिस कर रही जांच

इंदौर। डिप्रेशन (Depression) का शिकार एक युवक (Youth) घर की तीसरी मंजिल (Third Floor) से संदेहादस्पद तरीके से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है।

26 साल के आकाश पिता लक्ष्मीकांत साहू निवासी गाड़ी अड्डा के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। आकाश के परिजन का कहना है कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में था। उसका इलाज भी चल रहा था। वह कल रात घर की तीसरी मंजिल पर था, बाद में उसके गिरने की आवाज आई। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। आकाश के परिवार की शिवाजी मार्केट में सेनेटरी की दुकान है। वह विवाहित था। उसका एक बच्चा भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वह छत से कैसे गिर गया।


  • सडक़ हादसे में युवक की मौत
    सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसे किस वाहन ने टक्कर मारी, इसका पता लगाया जा रहा है। महू पुलिस ने बताया कि 22 साल के रोहित पिता बद्री निवासी बड़वानी की मौत हुई है। वह महू के शक्ति कोल्ड स्टोरेज के पास से गुजर रहा था, तब उसे कोई वाहन वाला टक्कर मारकर भाग गया। बाद में राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश करेगी।

    मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
    एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि मूसाखेड़ी के 35 साल के मोहन पिता भेरू ने घर में फांसी लगा ली। वह मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में ही उसने फांंसी लगाई।

    पानी की जगह पी लिया एसिड, इलेक्ट्रिशियन की चली गई जान
    एक इलेक्ट्रीशियन ने पानी की जगह एसिड पी लिया, जिससे उसकी जान चली गई। 30 साल के पंकज पिता बिहारी निवासी राजरानी कॉलोनी राजेंद्र नगर के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पंकज के बारे में बताया जा रहा है कि वह घर लौटा और पानी समझकर एसिड पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लेकर पहुंचे। पंकज विवाहित था। उसके तीन बच्चे हैं। वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। फिलहाल बीमार होने के चलते उसने काम करना बंद कर दिया था।

    Share:

  • इंदौर: 2606 लोकेशनों पर बढेगी दरें, 158 नई कॉलोनिया शामिल

    Sat Mar 14 , 2026
    – इंदौर में अगले वित्तीय वर्ष के लिए कलेक्टर गाइडलाइन पर मंथन शुरू इंदौर। जिले में वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन (Collector Guidelines) दरों को लेकर जिला मूल्यांकन समिति (District Evaluation Committee) की बैठक शरू हुई। पंजीयन शाखा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार जिले में संपत्ति की गाइडलाइन दरों में संशोधन का प्रारूप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved