img-fluid

इंदौर: युवको ने की सिंगर के साथ मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

February 08, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के लसूडिया इलाके (Lasudia Area) में शनिवार रात एक रिसोर्ट में सिंगर निलेश (Singer Nilesh) पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब रिसोर्ट में सिंगिंग प्रोग्राम (Singing Program) चल रहा था। गायक को पीटने के बाद, जब रिसोर्ट मैनेजर और स्टाफ ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो युवकों ने भाजपा के मंत्री के नाम का हवाला देकर धमकाया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक कार लेकर चले गए। सिंगर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


  • दरअसल लसूडिया बायपास रोड पर स्थित द एस्केप वर्ल्ड रिसोर्ट में गायक निलेश प्रोग्राम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ शराबी युवक गाना बंद करने के लिए कहने लगे। निलेश ने ध्यान न देने पर एक युवक ने माइक छीनकर थप्पड़ मार दिया। निलेश ने अपना बचाव किया और युवक को धक्का दिया, जिसके बाद उसके साथी भी विवाद के लिए खड़े हो गए। इस बीच, रिसोर्ट के मैनेजर और स्टाफ ने गायक का बचाव किया। शराबी युवकों ने उनसे भी बदतमीजी की।बाद में निलेश ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के सामने भी युवक रिसोर्ट स्टाफ से बदतमीजी कर रहे थे और बीजेपी के मंत्री के नाम से धमकियां दे रहे थे मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

    Share:

  • MP : गुना जेल में गद्दे और टीवी के लिए 'रिश्वत का पैकेज', डिप्टी जेलर पर वसूली के आरोप

    Sun Feb 8 , 2026
    गुना.  गुना (Guna) में जेल (jail) के अंदर कैदियों (prisoners) के साथ मारपीट (Beating) का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वीडियो में कैदियों को एक खंबे के सहारे खड़ा करके डंडे से मारपीट की जा रही है. कैदियों को बुरी तरह से पीटा जा रहा है जिसका वीडियो फुटेज वायरल हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved