img-fluid

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

May 21, 2026

आरएसएस से जुड़े मुद्दों पर बात करती है फिल्म

इंदौर। शहर (Indore) के युवा इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही में इंदौर की आयुषी (Ayushi ) ने फिल्म (Film) ‘आखिरी सवाल’ (‘Aakhri Sawaal’) में एक पत्रकार का किरदार निभाया है। इससे पहले वे कई टीवी शो और वेब शो में भी नजर आ चुकी हैं। इंदौर से मुंबई रूख कर चुकी आयुषी ने इससे पहले इंदौर में लंबे समय तक थिएटर किया है और पत्रकारिता भी कर चुकी है।


  • आयुषी चतुर्वेदी ने आरएसएस पर बनी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्र जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। फिल्म इसी महीने 15 मई को रिलीज हुई है। आयुषी कहती हैं कि बीते चार साल से मुंबई में हूं। कई टीवी शो, वेब शो और क्राइम पेट्रोल में काम करने का मौका मिला है। फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के लिए ऑनलाइन ऑडिशन दिया था और सिलेक्ट हो गई। 4 से 5 सीन फिल्म के मुख्य किरदारों के साथ ही किए हैं। एक चैनल की ग्राउंड रिपोर्टर बनी हूं। कम से कम 4 से 5 दिन शूट किया। ये पहली फिल्म है और पहली ही फिल्म में इतने अच्छे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिल गया है। इससे पहले स्टार प्लस के शो ‘तेरी मेरी दूरियां’ में भी काम कर चुकी हूं।

    थिएटर और पत्रकारिता इंदौर से
    आयुषी ने इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और प्रिंट के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी कुछ समय काम किया है। इससे पहले वे शहर के रंगरुपिया थिएटर्स के साथ 6 साल काम कर चुकी हैं। कहती हैं कि कोरोना काल में हुई छंटनी में पत्रकारिता छूट गई, तो रेडियो के लिए लिखने का काम मिल गया। इसके लिए मुंबई गई। यहां सोचा कि थिएटर किया है, तो एक्टिंग में कोशिश करनी चाहिए और स्टार प्लस पर एक शो में छोटा किरदार निभाने का मौका मिल गया। यहां से सफर शुरू हो गया।

    थिएटर करता है काम आसान
    आयुषी कहती है कि एक्टिंग में थिएटर करने का फायदा जरूर मिलता है और अगर वाकई एक्टिंग करना ही चाहते हैं, तो पहले थिएटर जरूर करें, क्योंकि ये आपको आत्मविश्वास देता है और काम भी आसान करता है। ये कभी मत सोचना कि मुंबई आकर आप थिएटर कर लेंगे।

    Share:

  • तमिलनाडु की विजय सरकार में 23 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 59 साल बाद कांग्रेस की मंत्रिमंडल में वापसी

    Thu May 21 , 2026
    चेन्नई. तमिलनाडु (Tamil Nadu) में मुख्यमंत्री (CM) सी जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार (TVK Government) का आज विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री विजय ने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए 23 विधायकों के नामों की सिफारिश की थी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की इस सिफारिश को स्वीकार किया। जिसके बाद आज 23 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved