
पहले दिल्ली की नियमित उड़ान से आने का था कार्यक्रम, अब जल्दी वापसी भी
इंदौर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (National General Secretary of Congress Priyanka Gandhi) अब दिल्ली से विशेष विमान से इंदौर (Indore) आएंगी और यहां से हेलीकाप्टर से मोहनखेड़ा पहुंचेगी। प्रियंका की सभा के लिए भी कई इंदौरी नेता अपने समर्थकों के साथ मोहनखेड़ा रवाना हुए हैं।
पहले प्रियंका (Priyanka) दिल्ली से नियमित उड़ान से आने वाली थीं और इंदौर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हेलीकाप्टर से मोहनखेड़ा पहुंचने वाली थीं, लेकिन उनके लिए विशेष विमान की व्यवस्था हो जाने के बाद वे इंदौर पहुंच रही हैं। यहां एयरपोर्ट पर केवल कमलनाथ ही मौजूद रहेंगे और बाकी नेताओं को सीधे मोहनखेड़ा पहुंचने के लिए कहा गया है। इंदौर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, कांगे्रस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, विनय बाकलीवाल, देवेन्द्रसिंह यादव, प्रवक्ता अमित चौरसिया आदि नेताओं के साथ उनके समर्थक भी मोहनखेड़ा रवाना हुए हैं। शहर से वीरू झंझोट, लोकेश सोलंकी, सलीम शेख, राजेश जोशी, उस्मान गनी, मुल्तानी रबल चढ़ा, प्रकाश महावर, सनी झंझोट, खलील भाई, मुल्तानी शेख, सलीम, अनिल सिरसिया, धर्मेंद्र कटारिया, माया ठाकुर, यशपाल गहलोत, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, दीपक छाबड़ा, दीपक वानखेडे, नीतेश भारद्वाज, मुकेश यादव, रफीक खान, अनवर दस्तक, रमेश यादव को भी कार्यकर्ताओं को मोहनखेड़ा ले जाने की जवाबदारी दी है। मोहनखेड़ा में सभा समाप्त होने के बाद प्रियंका सीधे हेलीकाप्टर से इंदौर आएंगी और यहीं से दोपहर 3 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगी। पहले नियमित उड़ान से जाने के कारण उनका 2 से 3 घंटे इंदौर में रूकने का कार्यक्रम बन रहा था, लेकिन वे अब नहीं रूकेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved