img-fluid

इंदौर का डेली कॉलेज नपेगा, सेंटपॉल से भी वसूलेंगे डायवर्शन टैक्स, फार्म हाउस को किया सील

March 27, 2026

  • सीमांकन के लिए बनाई टीम, एक करोड़ से अधिक बकाया, प्रशासन ने अब तक ९० करोड़ रुपए का टैक्स कर लिया है वसूल

इंदौर। लगभग 118 एकड़ में फैले डेली कॉलेज ने अभी तक डायवर्शन टैक्स ही जमा नहीं किया है, जिसके लिए अब पूरे कॉलेज परिसर को नपवाया जा रहा है। प्रशासन ने सीमांकन के लिए दल भी गठित कर दिए हैं और कल यह कार्य किया जाएगा, ताकि टैक्स का निर्धारण एरिया के हिसाब से किया जा सके। दूसरी तरफ सेंटपॉल और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं से भी टैक्स लिया जा रहा है। कल भी सेंटपॉल से जुड़े मामले में काफी देर तक एसडीएम घनश्याम धनगर के दफ्तर में चर्चा चलती रही।

एसडीएम धनगर के मुताबिक इन दिनों प्रशासन का पूरा जोर डायवर्शन टैक्स की वसूली पर है, जिसमें बड़े खातेदारों से राशि जमा कराई जा रही है। प्राधिकरण, एमपीआईडीसी, हाउसिंग बोर्ड, एमपीईबी सहित अन्य विभागों से भी राशि ली गई है, तो दूसरी तरफ डेली कॉलेज का सीमांकन भी कराया जा रहा है।


  • 1 करोड़ रुपए से अधिक का टैक्स अनुमानित है। इसी तरह इतनी ही बड़ी राशि सेंटपॉल से भी ली जाना है, वहीं तहसीलदार कमलेश कुशवाह का कहना है कि कलेक्टर के निर्देश पर सीमांकन के लिए दल गठित कर दिया है और कल डेली कॉलेज में सीमांकन का कार्य किया जाएगा। दूसरी तरफ कलेक्टर के निर्देश पर कल एसडीएम ने टिगरिया राव, कनाडिय़ा स्थित स्नेह जी फॉर्म हाउस को भी सील कर दिया। एसडीएम ओमप्रकाश बडक़ुल के मुताबिक यह जमीन हिमालय गृह निर्माण सहकारी संस्था तर्फे विजय मोहनलाल लुंकड़़ के नाम पर है और डायवर्शन टैक्स के रूप में 13.76 लाख रुपए की राशि बकाया है, जो नोटिसों के बावजूद जमा नहीं हुई, जिसके चलते कल तहसीलदार संगीता और पूजा रघुवंशी, राजस्व निरीक्षक तेज सिंह एवं विशाल शर्मा, पटवारी योगेश भार्गव, मोहित पांचाल, लोकेश बेतवा, यश तथा हरीश शर्मा ने सील कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय देयों का समय पर भुगतान नहीं करने पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    Share:

  • इंदौर में कार ने एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

    Fri Mar 27 , 2026
    इंदौर। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। तुकोगंज पुलिस ने बताया कि एमजी रोड पर एक कार वाले ने पीछे से एक्टिवा सवारों को टक्कर मार दी। कार इतनी रफ्तार में थी कि टक्कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved