img-fluid

इंदौर का फायर फाइटिंग सिस्टम होगा मजबूत, नए वाहनों के साथ रोबोट मशीन भी मिली

April 07, 2026

इंदौर। नगर निगम इन्दौर के वर्कशॉप विभाग द्वारा समय समय पर स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यार्थ नवीन वाहनों को क्रय कर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं जन-समस्या का निराकरण त्वरित गति से किये जाने हेतु वर्कशॉप विभाग के अंतर्गत समस्त वाहनों का संधारण कार्य समय सीमा में करवाते हुए झोन एवं विभागों को उपयोग किये जाने हेतु दिये जाते हैं।

नगर निगम इन्दौर लगातार 07 बार स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम पायदान पर काबिज है एवं 2025 में स्वच्छता सर्वेक्षण में ‘महागुरू’ बनाया गया। जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 मे संसाधन क्रय कर निगम उपयोग हेतु किया गया। 100 नग ई.वी क्रय की गई क्लोज गॉरबेज टिपर 3.3 क्यू मी. क्षमता के ई.वी रहवासी, वाणिज्यिक तथा अन्य क्षेत्रों से कचरा संग्रहण कार्यार्थ क्रय राशि रू 12,41,53,600, 11 नग जे.सी.बी उद्यान एवं अन्य हेतु क्रय किये गये राशि रू 4,50,76,988/-, 02 नग सुपर सकर विथ 04 डम टैंक जल यंत्रालय एवं सीवरेज विभाग हेतु शहर के चेम्बरों की सफाई हेतु क्रय किये गये राशि रू 7,63,99,798/-, 06 नग सिवर सेक्शन कम जेंटिग जल यंत्रालय एवं सिवरेज विभाग हेतु शहर के चेम्बरों की सफाई हेतु क्रय किये गये राशि रू 5,26,22,030। 53 नग ग्राब बकैट रिक्शा जल यंत्रालय एवं सीवरेज विभाग हेतु शहर के चेम्बरों की सफाई हेतु क्रय किये गये राशि रू 33,47,995/-। 22 नग फॉगिंग मशीन 02 व्हीलर स्वास्थ विभाग 22 झोन हेतु क्रय किये गये राशि रू 1,42,62,600/-। नवीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में पुन: महागुरू बने रहने की दिशा में विभाग के माध्यम से शहर हित के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निम्न कार्य स्वीकृत है :-


  • शहर की हाईराईज बिल्डिंग पर अग्निशमन रोकथाम हेतु 70 मीटर की टर्न टेबल मशीन क्रय प्रक्रिया प्रचलन में है। 80 नग क्लोज गारबेज टिपर 3.3 क्यू मी. क्षमता के ई.वी रहवासी, वाणिज्यिक तथा अन्य क्षेत्रों से कचरा संग्रहण कार्यार्थ क्रय किया जाना है। प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन परिवहन विभाग के आदेश क्रम में समस्त शासकीय वाहन जिनके पंजीकरण की तारीख से 15 वर्ष पूर्ण होने पर उनका निपटान मोटर यान (वाहन स्क्रेपिंग सुविधा का पंजिकरण और कार्य) नियमावली 2021 एवं विभागीय अधिसूचना दिनांक 30/09/2022 के अनुसार स्थापित रजिस्ट्रीकृत यान स्क्रेपिंग सुविधा के माध्यम से किया जावेगा। व 15 वर्षों के पूर्व के ट्रक टेंकर का रजिस्ट्रेशन समाप्त होने से 90 नग नवीन ट्रक टैंकर क्रय किया जाना प्रस्तावित है। 15 वर्षों के पूर्व के वाहनो के स्थान पर डम्पर / जे.सी.बी/पोकलेन मशीन 85 नग नवीन ट्रक टैंकर क्रय किया जाना प्रस्तावित है व 15 वर्षों के पूर्व के हाईड्रोलिक प्लेटफार्म का रजिस्ट्रेशन समाप्त होने से 10 नग हाईड्रोलिक प्लेटफार्म क्रय किया जाना स्वीकृत है। उद्यान एवं विद्युत विभाग कायार्थ। व उद्यान विभाग कायार्थ 20 रोबोट मशीन क्रय किया जाना प्रस्तावित है। व उद्यान विभाग कायार्थ 01 ट्री ट्रांसप्लांट मशीन क्रय किय जाना प्रस्तावित है।

    Share:

  • डॉग स्क्वॉड का कमाल, गर्भवती बाघिन और शहीद वन रक्षक के हत्यारों सहित 100 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया

    Tue Apr 7 , 2026
    वन विभाग के टाइगर स्ट्राइक फोर्स में शामिल इंदौर, प्रदीप मिश्रा। वन विभाग के टाइगर स्ट्राइक फोर्स में शामिल इंदौर के डॉग स्क्वाड मैना और ब्रूनो ने लगभग 50 वन्य अपराधों के मामलों में 100 से ज्यादा आरोपियों को हवालात से लेकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। डॉग स्क्वाड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved