img-fluid

इंदौर की ऊंची उड़ान, तीन साल में सबसे ज्यादा यात्री वाला रहा फरवरी

March 04, 2023

फरवरी में इंदौर से 2 लाख 59 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर, 1,928 उड़ानों का हुआ संचालन,  जनवरी की अपेक्षा फरवरी में 167 उड़ानें घटीं फिर भी बढ़े 11 हजार से ज्यादा यात्री

इंदौर, विकाससिंह राठौर। इंदौर से जुड़ी एविएशन इंडस्ट्री (aviation industry) के लिए फरवरी का महीना बहुत खास रहा। फरवरी में इंदौर से 2.48 लाख से ज्यादा यात्रियों ने हवाई सफर किया, जो लॉकडाउन यानी मार्च 2020 से अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। खास बात यह है कि जनवरी की अपेक्षा उड़ानें कम होने के बाद भी इंदौर से यात्री संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।


  • एयरपोर्ट अथोरिटी (airport authority) द्वारा हाल ही में तैयार की गई फरवरी की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी माह में इंदौर से कुल 1,928 उड़ानों से 2 लाख 59 हजार 988 यात्रियों ने सफर किया, जबकि जनवरी में 2,095 उड़ानों से कुल 2 लाख 48 हजार 231 यात्रियों ने सफर किया था। इस तरह जनवरी की तुलना में फरवरी में 167 उड़ानें घटने के बाद भी 11 हजार 757 यात्री बढ़े हैं। इसे प्रतिशत में देखें तो 8 प्रतिशत उड़ानें कम होने के बाद भी यात्री संख्या में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    36 महीनों की सर्वाधिक यात्री संख्या

    फरवरी में 2.60 लाख के करीब पहुंची यात्री संख्या की सबसे खास बात यह है कि यह पिछले 36 महीनों की सर्वाधिक यात्री संख्या है। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से इंदौर में यात्रियों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले फरवरी 2020 में इंदौर से 2077 उड़ानों से कुल 2 लाख 78 हजार 322 यात्रियों ने सफर किया था, वहीं उड़ानों की बात करें तो इन 36 महीनों में सबसे ज्यादा उड़ानों का संचालन मई 2022 में 2,115 उड़ानों के रूप में हुआ था।

    जनवरी में दो बड़े आयोजन, फिर भी यात्री नहीं बढ़े

    फरवरी से पहले जनवरी में भी यात्री संख्या पिछले महीनों की अपेक्षा काफी ज्यादा थी, लेकिन इस समय यह कहा जा रहा था कि जनवरी में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होने के कारण बड़ी संख्या में मेहमान देश-विदेश से आए थे, इस कारण यात्री संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन फरवरी में जनवरी से भी ज्यादा मिलने पर यह मिथक भी टूट गया है और इसने साफ संकेत दिया है कि इंदौर एक बार फिर अपनी ऊंची उड़ान भरने लगा है। यात्री संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए उम्मीद है कि जल्द ही कोरोनाकाल के पहले के रिकार्ड भी टूटेंगे।

    इस महीने और बढ़ेगी यात्री और उड़ानों की संख्या

    एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक इंदौर से यात्री संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस माह 26 मार्च से नया समर शेड्यूल लागू होगा, जिसमें एयर लाइंस कई नई उड़ानें शुरू करने की तैयारी में है। इंडिगो ने 26 मार्च से अहमदाबाद, लखनऊ, शिर्डी और उदयपुर की नई उड़ानों की घोषणा भी कर दी है। इससे इस माह यात्री और उड़ानों की संख्या में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो लगातार जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि इंदौर से एक माह में सर्वाधिक तीन लाख से ज्यादा यात्रियों ने भी सफर किया है।

    छह महीनों में यात्री और उड़ान

    माह               यात्री              उड़ानें

    सितंबर           2,04,045      1,835

    अक्टूबर          2,28,273      1,924

    नवंबर            2,38,734      1,948

    दिसंबर           2,13,883       2,028

    जनवरी           2,48,231       2,095

    फरवरी            2,59,988      1,928

    (जानकारी एयरपोर्ट अथोरिटी के मुताबिक)

    चार सालों की फरवरी के आंकड़े

    वर्ष               यात्री              उड़ानें

    2020            2,88,821       2,254

    2021            1,53,609       1,464

    2022            1,44,358       1,254

    2023            2,59,988      1,928

    Share:

  • Omega 3: शरीर में ओमेगा-3 की कमी का संकेत देते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें इग्‍नोर

    Sat Mar 4 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi) । हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें से एक ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid) भी है. ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारी स्किन, दिमाग और इम्यून सिस्टम (immune system) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. सभी तरह की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved