img-fluid

स्टडी के लिए बना इंदौर में जंगल, जैव विविधता और पौधों की प्रजातियों का ‘मियावाकी फॉरेस्ट’

February 14, 2026

एसजीएसआईटीएस के तैयार फॉरेस्ट में पहले दिन पहुंचे बॉयोटेक्नोलॉजी के छात्र भी

इंदौर। दो साल पहले एसजीएसआईटीएस (SGSITS) में तैयार किए गए ‘मियावाकी फॉरेस्ट’ (Miyawaki Forest) को कल से आमजन के साथ ही छात्रों (students) के लिए खोल दिया गया है। कल यहां पहुंचे करीब एक हजार लोगों में कई छात्र ऐसे भी थे, जो रिसर्च (Research) के लिए पहुंचे थे। दो साल पहले एक एकड़ में कॉलेज ने इस फॉरेस्ट को तैयार किया था।


  • मियावाकी पद्धति से विकसित सघन वन को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करते हुए तैयार किया गया था। यहां अब विभिन्न संस्थानों के इससे संबंधित छात्र जैव विविधता, पौधों की प्रजातियों की विविधता, पक्षी, तितली, कीट, सरीसृप की संख्या, बॉयोडायवर्सिटी ग्रोथ कम्पेरिजन, तापमान में कमी, आद्र्रता में परिवर्तन के साथ ही डस्ट एंड एयर क्वालिटी पर रिसर्च कर सकेंगे। फॉरेस्ट देख रहे एलेक्स कुट्टी ने बताया कि इसे निदेशक प्रो. नीतीश पुरोहित के मार्गदर्शन में ‘कृष्ण तरुवन’ और ‘चंदन निकुंज’ नाम दिया गया है। 14 फरवरी 2024 को इस फॉरेस्ट में पौधारोपण की शुरुआत 1 एकड़ में की गई थी। यहां विभिन्न प्रजाति के 8,175 पौधे रोपे गए थे, जिनमें से 90 फीसदी अब करीब 15 फीट के हो चुके हैं। इनकी देखभाल इस दौरान ड्रिप सिंचाई पद्धति से की हुई और निराई भी हाथों से। कल इसकी शुरुआत अतिथियों ने की। अब हर दिन ये आमजन और छात्रों के लिए सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक खुला होगा। यहां तैनात देखरेख करने वालों की निगरानी में इस फॉरेस्ट को लगाने की तकनीक से लेकर जानकारी तक ली जा सकेगी।

    25 पौधों की ऐसी प्रजातियां, जो लुप्तप्राय
    कुट्टी के मुताबिक, जब इस फॉरेस्ट को लेकर संकल्पना की गई थी, तभी ये सोचा गया था कि यहां कई प्रजातियों के साथ ऐसी प्रजातियां लगाई जाएंगी, जो लुप्तप्राय होने के कगार पर हैं या संकटग्रस्ट प्रजातियों में हैं। यहां रोपे गए पौधों में 65 प्रजातियां शामिल हैं। इनमें से 25 ऐसे हैं, जो लुप्तप्राय या संकटग्रस्त प्रजातियों में आते हैं। इनमें अंजन, तिंसा, शमी, बीजा, शीशम, पाकर, हल्दू, कुसुम, भीलमा जैसी अन्य प्रजातियां शामिल हैं।

    Share:

  • इंदौर: एमबीए छात्रा की हत्या में संदेही मुंबई से पकड़ाया

    Sat Feb 14 , 2026
    द्वारकापुरी इलाके में युवती का शव छात्र के कमरे में मिला था, घटना के बाद से था फरार इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए की छात्रा की हत्या के मामले में फरार उसके दोस्त को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर टीम इंदौर आ रही है। पुलिस ने छात्रा का शव आरोपी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved