
इंदौर. पलासिया पुलिस (Palasia police) ने अभी अभी एक कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र (Maharashtra) के रहने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है जिनके कब्जे से 40 लाख (40 lakhs) के नकली नोट (Fake notes) मिले है । सभी 500 रुपए के नकली नोट है जो हूबहू 500 रुपए के नोट की कापी है । आरोपी सोशल मीडिया पर लोगो को अपनी जला में फंसा कर एक लाख के असली नोट के बदले चार से पांच लाख रुपए के नकली नोट दे रहे थे । पुलिस ने दीपक और उसके साथी को 40 लाख रुपए ओर नोट गिनने की मशीन के साथ पकड़ा है । फिलहाल पूछताछ में बड़े रैकेट के खुलासा होने की उम्मीद है । क्योंकि लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस तरह के बदमाश सक्रिय है जो नकली नोटो को लोगो के माध्यम से बाजार में खपा रहे थे । खास बात ये कि बदमाश जो नोट देते थे उन्हें मशीन का सेंसर भी नहीं पकड़ पता था ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved