
कल हुई घटना, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इंदौर। रिश्तेदारों के साथ ओंकारेश्वर दर्शन करने गया इंदौरी युवक नर्मदा नदी में नहाने के दौरान डूब गया। उसके शव को गोताखोरों की मदद से निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार रामकृष्णबाग का रहने वाला अतुल पिता अशोक विश्वकर्मा मामा अजीत सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ कल ओंकारेश्वर दर्शन और पिकनिक के लिए गया था। बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद करीब दोपहर 2 बजे जैसे ही अतुल नर्मदा नदी में स्नान करने लगा तो डूबने लगा। रिश्तेदारों ने मदद के लिए शोर मचाया तो वहां मौजूद गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। बाद में गोताखोरों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला गया और फिर पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल वहीं पर अतुल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved