img-fluid

दुबई में फंसे उद्योगपतियों की घर वापसी, मुंबई के रास्ते पहुंच रहे इंदौर

March 03, 2026

इंदौर। इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बाद दुबई (Dubai) में उड़ानों के निरस्त होने से फंसे इंदौर (Indore) के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा (सहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी 21), गोलू पाटनी सहित अन्य इंदौरी उद्योगपतियों (Industrialists) के इंदौर लौटने की राह आसान हो गई है, हालांकि दुबई से इंदौर आने वाली सीधी उड़ान अभी शुरू नहीं हो पाई है लेकिन ये सभी मुंबई के रास्ते इंदौर लौट रहे हैं।


  • जानकारी के अनुसार सभी लोग सुबह दुबई एयरपोर्ट पहुंचे और विमान में सवार होकर मुंबई पहुंचे। उड़ान भरने से पहले पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की कृपा और सभी की शुभकामनाओं से अब हम जल्द ही इंदौर लौटने वाले हैं। हमने दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भर ली है और विमान सफलतापूर्वक टेक-ऑफ कर चुका है। उन्होंने कहा- इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसीराम सिलावट ने संवेदनशीलता दिखाते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान किया। इन्हीं के प्रयासों से इंदौर वापसी की व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक तय हो सकी हैं।

    Share:

  • मां बगलामुखी मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, एसपी को दिया आवेदन; केस दर्ज करने की मांग

    Tue Mar 3 , 2026
    आगर मालवा। आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में चप्पल चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। इस बार चोरी किसी आम श्रद्धालु की नहीं, बल्कि एक नायब तहसीलदार की चप्पल की हुई। घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved