img-fluid

महंगाई घटी EMI फिर भी बढ़ेगी! RBI के इस फैसले से महंगा हो जाएगा आपका लोन

January 13, 2023

नई दिल्ली: देश में महंगाई दर भले ही कम हो गई है लेकिन आने वाले दिनों में लोन और ईएमआई (Home Loan EMI) के महंगे होने की संभावना बरकरार है. क्योंकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया फरवरी में रेपो रेट में एक और बढ़ोतरी कर सकता है. गुरुवार को जारी हुए खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर महीने में रिटेल इंफ्लेशन घटकर 12 महीने के निचले स्तर 5.72 फीसदी पर आ गया है और यह एक साल में सबसे कम है, नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 5.88 फीसदी था.

खुदरा महंगाई दर को लेकर आया आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मध्यम अवधि के लक्ष्य की ऊपरी सीमा से लगातार दूसरे महीने 2-6% से नीचे रहा है. इससे मुद्रास्फीति की दर इस सीमा से लगातार ऊपर आ रही थी. महंगाई दर में आई यह कमी आर्थिक विश्लेषकों अपेक्षाओं से काफी नीचे रही है. हालांकि अब भी आरबीआई फरवरी में होने वाली एमपीसी की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है.

महंगाई को लेकर RBI की चिंता अब भी बरकरार
रिजर्व बैंक फरवरी में वर्तमान रेपो रेट 6.25% को बढ़ाकर 6.5% तक ले जा सकता है. क्योंकि, लगातार “कोर इंफ्लेशन” अब भी उच्च स्तर पर बना हुआ है. यह नवंबर में 6% से बढ़कर दिसंबर में 6.1% हो गई. “ईंधन और लाइट” (10.97%) अनाज (13.79%) के लिए अभी भी उच्च मुद्रास्फीति दर चिंता का कारण बनी हुई है. दूध व दूध उत्पाद” 8.51% और कपड़े व जूते की दर 9.58% रही.

मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर दिए अपने ताजा बयान में आरबीआई ने कहा, “इंडस्ट्रियल इनपुट कॉस्ट और सप्लाई चैन प्रेशर में सुधार, यदि जारी रहता है, तो उत्पादन कीमतों पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है.”


  • ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की संभावना
    फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, इंडिया रेटिंग्स के इकोनॉमिस्ट सुनील सिन्हा ने कहा, हालांकि, 6% से ज्यादा मुद्रास्फीति की लगातार चौथी तिमाही है. यह वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.28% से घटकर दूसरी तिमाही में 7.04% और तीसरी तिमाही में 6.12% हो गई है.
    “हालांकि आने वाले महीनों में मौद्रिक नीति का प्रभाव धीरे-धीरे खुदरा मुद्रास्फीति को कम करने में दिखाई देने लगेगा और वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही तक इसके लगभग 5% तक गिरने की उम्मीद है, इंडिया रेटिंग्स अभी भी फरवरी में होने वाली आरबीआई की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की प्रबल संभावना देखता है.”

    कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI?
    अगर RBI ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि करता है तो होम लोन समेत तमाम तरह के ऋण महंगे हो जाएंगे. फिलहाल एसबीआई होम लोन पर इंटरेस्ट रेट 8.75 फीसदी है और इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ने से ब्याज की दर 9 प्रतिशत तक चली जाएगी.

    मान लीजिए 20 वर्षों के लिए लिए 25 लाख के होम लोन पर 8.74 फीसदी ब्याज दर के साथ आपकी ईएमआई 22077 रुपये है तो यह ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद बढ़कर करीब 22477 रुपये हो जाएगी यानी मोटा-मोटा हर महीने आपको अपनी होम लोन की किस्त पर 400-500 रुपये ज्यादा देने होंगे. बता दें कि यह कैलकुलेशन बैंक ईएमआई ऑनलाइन कैलकुलेटर पर आधारित है और अलग-अलग बैंकों के इंटरेस्ट रेट व शर्तों के तहत इसमें बदलाव हो सकता है.

    Share:

  • बाबर आजम से एक नहीं 2 फॉर्मेट की कप्तानी छीनी जाएगी! PCB तैयार कर चुका है प्लान

    Fri Jan 13 , 2023
    नई दिल्ली: बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई में पाकिस्तान की टीम कुछ देर बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने उतरेगी. सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. ऐसे में दोनों ही टीमें यह मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी. इस बीच बाबर को लेकर बड़ी खबर आ रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved