नई दिल्ली। अपनी निरंतर जारी विदेशी तैनाती के अंतर्गत आईएनएस तबर (INS Tabar) मिस्र में अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह (alexandria port) पहुंच गया है। इस जहाज का मिस्र की नौसेना और भारतीय रक्षा अटैश के अधिकारियों ने स्वागत किया।
मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने जहाज का दौरा किया, उन्हें जहाज पर घुमाया गया। जहाज की तैनाती से संबंधित गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। बाद में शाम को जहाज पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अलेक्जेंड्रिया नेवल बेस के कमांडर रियर एडमिरल अयमान अल-डेली मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में मिस्र की नौसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी, अलेक्जेंड्रिया सरकार एवं बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी शामिल थे।
इस मौके पर मिस्र के साथ एक्सरसाइज ब्राइट स्टार के लिए अलेक्जेंड्रिया का दौरा कर रहे हेलेनिक नेवी जहाजों हाइड्रा और लेस्बोस और साइप्रस नेवी के जहाज एंड्रियास लोनाइड्स के कमांडिंग ऑफिसर और अधिकारी रिसेप्शन के लिए भी मौजूद थे। एजेंसी
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved