img-fluid

पिकअप में लहसुन के कट्टों के नीचे केड़े छिपा रखे थे, पुलिस ने जब्त किए

March 12, 2022

महिदपुर रोड। नगर पुलिस के रात्रि कालीन गश्ती दल ने एक पिकअप में निर्दयता पूर्वक पैरों में रसिसया बांधकर गोकशी के लिए ले जा रहे 9 गोवंश को पुलिस ने जब्त किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए।


नगर के आरक्षी केंद्र से अनुसार सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पांडे तथा आरक्षक ईश्वरलाल बुधवार की रात्रि अपने मोबाइल गश्ती दल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात्रि में आलोट की ओर से आते हुए एक पिकअप काना खेड़ी इकलासपुर फंटे के पास दिखाई दी। गाड़ी को रोकने पर उसमें सवार व्यक्ति ने अपने पिकअप वाहन में लहसुन भरकर विक्रय करना ले जाना बताया गया। शंका होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो लहसुन के कट्टे के नीचे लगाकर 9 केड़े जबरन बांधकर बैठाए नजर आए। पुलिस ने तत्काल वाहन चालक को पकड़ा लेकिन दो लोग कूदकर भाग निकले। केड़े सहित पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरार हुए दो अन्य आरोपी सारंगपुर तथा देवास के बताए जा रहे हैं।

Share:

  • एलपीजी के दाम बढऩे की संभावना में बुकिंग बढ़ी, देरी से हो रही सिलेंडर की डिलीवरी

    Sat Mar 12 , 2022
    15 मार्च के आसपास बढ़ सकते हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम उज्जैन। लगातार पांच महीनों से घरेलू एलपीजी के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करने वाली गैस कंपनियां इस महीने दाम बढ़ा सकती हैं। इसी को लेकर लोगों ने खाली पड़े सिलेंडरों को भरवाना शुरू कर दिया है और एजेंसियों पर डिलीवरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved