
– आज अमेरिका की उड़ान
– कल फ्रांस भी जाएंगे विमान
नई दिल्ली। भारत में आज से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो रही हैं। कोरोना संकट के चलते पिछले ढाई माह से विदेशी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा था। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि आज से अमेरिका के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी, जबकि कल से फ्रांस के लिए भी विमान उड़ान भरना शुरू कर देंगे। वहीं एक सप्ताह के अंदर जर्मनी सहित अन्य देशों से भी विमान सेवाएं शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि 23 मार्च के बाद से भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved