img-fluid

आईओसी ने रूस से खरीदा 30 लाख बैरल कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल पर राहत संभव

March 17, 2022

नई दिल्ली। यूक्रेन-रूस संकट (Ukraine-Russia crisis) के बीच राहत देने वाली खबर है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) (Indian Oil Corporation (IOC)) ने रूस से करीब 30 लाख बैरल सस्ता कच्चा तेल खरीदा है। आईओसी ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय ब्रेंड क्रूड (international brand crude) की दर के मुकाबले 20 से 25 डॉलर प्रति बैरल की भार छूट पर यह तेल खरीदा है।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंध के बाद रूस ने भारत और अन्य बड़े आयातकों को रियायती दर पर कच्चे तेल और अन्य वस्तुओं की पेशकश की है। इसके बाद आईओसी ने अपनी शर्तों पर रूस से कच्चे तेल ख़रीदा है, जिसमें भारतीय तट तक कच्चे तेल की आपूर्ति शामिल है।


दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 101 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। इससे पहले पिछले हफ्ते 14 साल के उच्चतम स्तर 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चे तेल का आयात करता है, जिसमें सिर्फ 1.3 फीसदी ही रूस से खरीदता है।

उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा को बताया था कि देश गैर-पारंपरिक आपूर्तिकर्ता से ईंधन खरीदने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके तहत जरूरी बीमा और माल ढुलाई जैसे पहलुओं पर विचार के बाद रियायती दर पर कच्चा तेल बेचने के रूस के प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में होने वाले इजाफे पर राहत संभव है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मप्र : कोरोना के मात्र 29 नये मामले, 11 दिन में किसी की मौत नहीं

    Thu Mar 17 , 2022
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटे में कोरोना के मात्र 29 नये मामले (Only 29 new cases of corona in the last 24 hours) सामने आए हैं, जबकि 91 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना मामलों की संख्या 10 लाख 40 हजार 800 हो गई है। वहीं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved