img-fluid

इस साल लॉन्च नहीं होगा iPhone 18? ये है बड़ा कारण

February 15, 2026

डेस्क: Apple को लेकर इस साल सबसे बड़ी चर्चा iPhone 18 को लेकर है. लीक्स के मुताबिक कंपनी अपने पारंपरिक लॉन्च साइकिल में बदलाव कर सकती है, जिससे इस साल iPhone 18 देखने को नहीं मिलेगा. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी आईफोन 18 मॉडल को अगले साल यानी 2027 में लॉन्च कर सकती है. बताया जा रहा है कि Apple फिलहाल iPhone 17 पर फोकस बनाए रखेगा, जिसे अब तक का सबसे दमदार बेस वेरिएंट माना जा रहा है. ऐसे में iPhone 18 को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. आइए जानते हैं आईफोन 18 की लॉन्च डेट, कीमत, डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी पूरी जानकारी.

लीक्स की मानें तो एपल ने अपने बेस वेरिएंट की रिलीज टाइमलाइन में बदलाव किया है. इसी कारण इस साल iPhone 18 के लॉन्च की संभावना बेहद कम बताई जा रही है. कंपनी फिलहाल iPhone 17 को बाजार में मजबूती से स्थापित करना चाहती है. रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 17 की एंट्री 26 फरवरी 2027 के आसपास हो सकती है. इसके बाद ही iPhone 18 को पेश किया जाएगा.


  • iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आ सकता है, जबकि 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी शामिल हो सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. डिजाइन की बात करें तो iPhone 17 में पहले ही बड़े बदलाव हो चुके हैं, इसलिए iPhone 18 में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि नए कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं.

    स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iPhone 18 में Apple A20 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है. इसके साथ कम से कम 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है. फोन में 6.3 इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है. यह डिवाइस iOS 27 पर चलेगा, जिसमें कई नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस का दावा किया जा रहा है.

    iPhone 18 की भारत में संभावित कीमत 85,900 रुपये बताई जा रही है. यह कीमत पिछले मॉडल के लॉन्च प्राइस के आसपास ही हो सकती है. हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, जिनमें बदलाव संभव है. फिर भी एपल के फैंस के लिए iPhone 18 को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है.

    Share:

  • Bangladesh: Will PM Modi attend Tarique Rahman's swearing-in ceremony?

    Sun Feb 15 , 2026
    New Delhi. The new government in Bangladesh is set to be sworn in on February 17th. Invitations have been sent to the heads of 13 countries, including India, for the swearing-in ceremony of this government, led by BNP chief Tarique Rahman. However, the likelihood of Prime Minister Narendra Modi attending the event is considered very […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved