img-fluid

फ्लाइट की टॉयलेट सीट के नीचे Iphone छिपा बनाता था गंदी वीडियो

April 28, 2024


बोस्टन। अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) के एक फ्लाइट (flight) अटेंडेंट को हवाई जहाज के बाथरूम (Bathroom) में चोरीछिपे 14 वर्षीय लड़की का वीडियो (videos) रिकॉर्ड करने की कोशिश करने के मामले में अभियोजित किया है। यह मामला पिछले सितंबर में सामने आया था।


पुलिस ने आरोप लगाया कि 36 वर्षीय एस्टेस कार्टर थांपसन के पास विमान में शौचालय का उपयोग करने वाली चार अन्य लड़कियों की रिकॉर्डिंग थी। थांपसन को जनवरी 2024 में वर्जीनिया में गिरफ्तार किया गया था। वह तब से हिरासत में है। उसके वकील ने संघीय ग्रैंड जूरी द्वारा अभियोग के बाद कहा कि वह टिप्पणी करने में असमर्थ हैं।

शौचालय में अपना आइफोन छिपाया था
जांचकर्ताओं ने कहा कि दो सितंबर 2023 को चार्लोट से बोस्टन की उड़ान के बीच किशोरी का वीडियो बनाने की कोशिश की गई थी। उसके सीट के पास का शौचालय भरा होने पर थांपसन ने प्रथम श्रेणी का शौचालय इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही हाथ धोने का बहाना कर वह शौचालय में अपना आइफोन छिपा दिया था।

टॉयलेट सीट के ढक्कन के नीचे लगा था लाल स्टिकर
किशोरी बाथरूम में दाखिल हुई और उसने टॉयलेट सीट के ढक्कन के नीचे लाल स्टिकर देखे। स्टिकर के नीचे आइफोन छुपाया गया था। लड़की ने अपने फोन से उनकी तस्वीरें ले ली थीं।

Share:

  • China: शी जिनपिंग ने किया अपनी सेना का सबसे बड़ा पुनर्गठन

    Sun Apr 28 , 2024
    बीजिंग (Beijing)। चीन (China) ने लगभग एक दशक में अपनी सेना का सबसे बड़ा पुनर्गठन (Biggest Reorganization army.) किया है। इसमें आधुनिक युद्ध (modern war) के लिए सुसज्जित टेक्नोलॉजी (Equipped technology) से लैस रणनीतिक बलों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। माना जा रहा है कि चीन का यह कदम भविष्य में अमेरिका के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved