img-fluid

IPL 2022: आज मुम्बई इंडियन्स से होगा केकेआर का सामना

May 09, 2022

मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 (Indian Premier League (IPL) 2022) के 56वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders-KKR) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) से होगा। यह मुकाबला सोमवार (09 मई) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 07:30 बजे से होगी।

मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई ने अब तक 10 में से सिर्फ दो मैच ही जीते हैं। दूसरी तरफ कोलकाता ने फिलहाल 11 में से चार मैचों में जीत दर्ज की है।


मुंबई ने अपने पिछले मैच में गुजरात को पांच रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में रोहित शर्मा, टिम डेविड और ईशान किशन ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। दूसरी तरफ गेंदबाजी में डेनियल सैम्स और मुरुगन अश्विन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जीत कर आई हुई मुंबई बिना बदलाव के उतर सकती है।

संभावित एकादश: रोहित (कप्तान), किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार, तिलक, डेविड, पोलार्ड, सैम्स, मुरुगन, कार्तिकेय, बुमराह और मेरेडिथ।

KKR ने अपने पिछले सात में से सिर्फ एक मैच जीता है। पूरे टूर्नामेंट में KKR अब तक सही टीम संयोजन नहीं ढूंढ सकी है। विकेटकीपर बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत अब तक मिले मौकों को भुनाने में असफल रहे हैं। उनके स्थान पर शेल्डन जैक्सन को मौका मिल सकता है। चोट के कारण पिछला मैच मिस करने वाले उमेश यादव की वापसी हो सकती है।

संभावित एकादश: फिंच, जैक्सन (विकेटकीपर), अय्यर (कप्तान), नितीश, रिंकू, अनुकुल, रसेल, नरेन, साउथी, उमेश और हर्षित।

Share:

  • जन्मदिवस विशेष: शौर्य की प्रतिमूर्ति महाराणा प्रताप

    Mon May 9 , 2022
    – मृत्युंजय दीक्षित भारत माता की कोख से एक से बढ़कर एक महान सपूतों ने जन्म लिया है, जिन्होंने अपने सर्वस्व सुखों का त्याग कर पूरे मनोयोग से मातृभूमि की रक्षा की। ऐसे ही महान सपूतों की श्रेणी में नाम आता है महाराणा प्रताप का। भारत के इतिहास में महाराणा प्रताप का नाम साहस, शौर्य, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved