खेल

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, ये स्टार ऑलराउंडर एक सप्ताह के लिए लौटा ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals-DC) की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। उन्हें अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच उनकी टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Star all-rounder Mitchell Marsh) एक हफ्ते के लिए IPL का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने एक हफ्ते के लिए लीग से छुट्‌टी ली है। बताया जा रहा है कि वह अपनी शादी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए हैं।

मार्श ने 31 IPL मैच खेले हैं और 123.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 481 रन बनाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 31 मैच में 21.84 की औसत औसत और 7.99 की इकॉनमी के साथ 25 विकेट लिए हैं। मार्श ने पिछले सीजन 31.37 की औसत और 2 अर्धशतक की मदद से 251 रन बनाए थे। इस सीजन दिल्ली के दोनों मुकाबलों में मार्श गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कुछ खास नहीं कर पाए थे।


दिल्ली की टीम अब अपना मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शनिवार को खेलेगी। ऐसे में मार्श की जगह टीम में रोवमेन पॉवेल को मौका मिल सकता है। राइली रोसौव भी अब RR के खिलाफ मैच खेल सकते हैं। टीम की बल्लेबाजी को और मजबूती मिलेगी। दिल्ली और राजस्थान के बीच अब तक कुल 26 बार आमना-सामना हुआ है। राजस्थान ने इनमें से 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

मार्श ने टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए 46 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 29.35 की औसत और 127.02 की स्ट्राइक रेट से 1,086 रन बनाए हैं। मार्श ने 6 अर्धशतक के साथ 86 चौके और 45 छक्के भी जमाए हैं। उन्होंने 46 मैच में 23.2 की औसत से 15 विकेट भी झटके हैं। मार्श का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/24 का रहा है। उन्होंने 17.6 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है। उनका इकॉनमी 7.91 का रहा है।

दिल्ली की टीम राजस्थान के खिलाफ मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगी। पहले 2 मुकाबले में मिली हार से टीम के आत्मविश्वास में कमी साफ झलक रही है। पृथ्वी शॉ से मैच में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अक्षर पटेल इस समय शानदार फॉर्म में हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), राइली रोसौव, रोवमेन पॉवेल, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद और एनरिक नोर्खिया।

Share:

Next Post

IPL 2023: लखनऊ ने हासिल की दूसरी जीत, हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

Sat Apr 8 , 2023
लखनऊ (Lucknow)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2023 के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants- LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrise Hyderabad- SRH) को 5 विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में SRH ने पहले खेलते हुए 121/8 का स्कोर बनाया। जवाब में […]