चेन्नई। करीब 66 दिन के रिकॉर्ड ब्रेकिंग टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण दिन आ चुका है। आईपीएल के 17वें सीजन का आज अंत हो जाएगा। आज होने वाले फाइनल में दो बार (2012, 2014) की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। आईपीएल 2024 का यह 74वां और आखिरी मुकाबला होगा।
साल 2022 को छोड़ दिया जाए तो आईपीएल 2017 से लेकर 2023 तक या तो मुंबई की टीम चैंपियन बनी है या फिर चेन्नई सुपर किंग्स। 2022 में गुजरात की टीम ने बाजी मारी थी। 2016 के बाद दूसरी बार ऐसा होगा जब हमें मुंबई और चेन्नई के बाद कोई नया चैंपियन मिलेगा। फाइनल मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। इसके लिए एक रिजर्व डे (27 मई) भी रखा गया है। पिछली बार चैंपियन का फैसला रिजर्व डे के दिन ही हुआ था। हालांकि, इस साल चेन्नई में बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में 26 मई यानी आज कोलकाता और सनराइजर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
![](https://www.agniban.com/wp-content/uploads/2021/03/wagroup-join-banner.png)