खेल देश

IPL 2024 : वेंकटेश अय्यर ने की जबर्दस्त बल्लेबाजी, लगाया इस सीजन का सबसे लंबा छक्का

नई दिल्‍ली (New Delhi) । वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ जबर्दस्त बल्लेबाजी (great batting) की। इस दौरान उन्होंने इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का (Longest Six) भी मारा। वेंकटेश अय्यर का यह छक्का 106 मीटर का था। अय्यर ने इस मैच में 30 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। वेंकटेश अय्यर ने यह कारनामा नौवें ओवर की चौथी गेंद पर अंजाम दिया।


ईशान किशन के नाम सबसे लंबा छक्का
इस सीजन में अभी तक लगे सबसे लंबे छक्कों की बात करें तो मुंबई इंडियंस के ईशान किशन ने एसआरएच के खिलाफ 103 मीटर का छक्का मारा था। इसके अलावा केकेआर बनाम एसआरएच मैच में आंद्रे रसेल ने 102 मीटर लंबा छक्का मारा था। वहीं, दिल्ली के अभिषेक पोरेल ने पंजाब के खिलाफ 99 मीटर लंबर छक्का लगाया था। मुंबई के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 95 मीटर लंबा छक्का मारा था। बता दें कि शुक्रवार को केकेआर की टीम ने बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में आरसीबी को हराकर जीत दर्ज की है।

आईपीएल हिस्ट्री का सबसे लंबा छक्का
आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे छक्कों की बात करें तो यह एल्बी मोर्कल और प्रवीण कुमार के नाम पर संयुक्त रूप से दर्ज है। मोर्कल ने सीएसकी तरफ से खेलते हुए साल 2008 में 124 मीटर लंबा छक्का लगाया था। उन्होंने यह शॉट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। इसी सीजन में आरसीबी के प्रवीण कुमार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 124 मीटर लंबा मारा था। मशहूर ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2011 के सीजन में पंजाब की तरफ से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 120 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

Share:

Next Post

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने विराट कोहली, एमएस धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड

Sat Mar 30 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi) । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल (IPL) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में […]