img-fluid

IPL 2026 के माहौल में बहस: काव्या मारन की SRH बॉयकॉट की मांग, पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर गहमागहमी

March 13, 2026

नई दिल्ली।आईपीएल 2026(IPL 2026) शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से जुड़ी एक बड़ी कूटनीतिक और खेल संबंधी चर्चा सोशल मीडिया (social media)पर छा गई है। यह विवाद इस बात को लेकर है कि SRH से जुड़ी फ्रेंचाइजी (Sunrisers Leeds) ने इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ लीग में पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया।

Sunrisers Leeds ने क्यों किया खिलाड़ी साइन?
Sunrisers Leeds, जो कि सन ग्रुप के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी है, ने अबरार अहमद पर 2.34 करोड़ रुपए खर्च किए। यह घटना कई सालों में पहली बार है जब किसी भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को सक्रिय रूप से अपनी टीम में शामिल किया। इंग्लैंड में इस कदम की तारीफ योग्यता और खेल-कौशल की जीत के रूप में की जा रही है, लेकिन भारत में यह कदम फैंस और आलोचकों के गुस्से का कारण बना।

सोशल मीडिया पर गुस्से का बवंडर
अबरार अहमद ने पहले सोशल मीडिया पर भारत और भारतीय सेना पर तंज किए थे। कई पोस्टों में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय जवानों का मजाक उड़ाया। इसके चलते जैसे ही उनके साइन होने की खबर आई, ट्विटर और X पर #ShameOnSRH और #BoycottSunrisers जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।एक यूजर ने लिखा, “ये वही Abrar Ahmed है जिसके लिए Sunrisers Leeds की मालकिन काव्या मारन ने 2.3 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए। Abrar ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 140 करोड़ भारतीयों का मजाक उड़ाया। शर्म आनी चाहिए।”दूसरे ने कहा, “जब IPL में शाहरुख खान की टीम ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदा था तो विवाद हुआ था। लेकिन अब सवाल ये है कि काव्या मारन ने ऐसा पाकिस्तानी खिलाड़ी क्यों खरीदा, जिसने भारतीय सैनिकों का मजाक उड़ाया?”

आलोचकों की आपत्ति
विशेषज्ञ और फैंस का कहना है कि एक ऐसे खिलाड़ी को भारी कॉन्ट्रैक्ट देना जिसने राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान किया, यह केवल लाभ के लिए खेलना है और इससे देशभक्ति भावनाओं की अनदेखी होती है। कई लोगों ने काव्या मारन और SRH ब्रांड के बहिष्कार की मांग की है।एक अन्य यूजर ने लिखा, “गद्दार! अबरार अहमद ने हमारे फाइटर पायलट अभिनंदन और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैनिकों का मजाक उड़ाया। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। SRH का बॉयकॉट करो।

  • IPL 2026 और आगामी हलचल
    आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इस विवाद ने Sunrisers ब्रांड और काव्या मारन की छवि पर असर डाला है। फैंस की नाराजगी सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही है और यह देखना दिलचस्प होगा कि SRH या Sunrisers Leeds इस मामले में किस प्रकार प्रतिक्रिया देते हैं।

     

    Share:

  • क्या होते हैं ‘श्याओकांग’ गांव? LAC के पास चीन ने बसाए सैकड़ों गांव, भारत ने भी बढ़ाई सीमा पर तैयारी

    Fri Mar 13 , 2026
    बीजिंग। भारत-चीन सीमा पर बुनियादी ढांचे की होड़ तेज होती जा रही है। चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास सैकड़ों नए गांव बसाए हैं, जिनमें बड़ी संख्या अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की सीमा के सामने स्थित है। भारतीय सेना के उपप्रमुख (रणनीति) राजीव घई (Rajiv Ghai) ने जानकारी दी कि चीन ने LAC […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved