img-fluid

IPL 2026 : अर्जुन तेंदुलकर के लिए IPL 2026 में मुंबई इंडियंस से संभावित विदाई की चर्चाएं

November 13, 2025

नई दिल्‍ली । आईपीएल 2026 (IPL 2026)के लिए मिनी ऑक्शन (Mini Auction)अगले महीने (दिसंबर) होना है। उससे पहले खिलाड़ियो को रिटेन(Retaining players) और रिलीज(Release) करने की अटकलों का बाजार गर्म है। कई दिनों से राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच ट्रेड डील की चर्चा है। बताया जा रहा है कि आरआर ने अपने कप्तान संजू सैमसन के बदले सीएसके से रवींद्र जडेजा और सैम करन की डिमांड की है। वहीं, अब एक और खबर सामने आई है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस (एमआई) से पत्ता कट सकता है। वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल सकते हैं। शार्दुल ठाकुर एमआई का हिस्सा बन सकते हैं। दोनों फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों की अदला-बदली पर बातचीत चल रही है।


क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई और लखनऊ फ्रेंचाइजी अर्जुन और शार्दुल को लेकर बातचीत कर रही हैं। यह डील थोड़ी अलग हो सकती है। यह स्वैप डील नहीं होगी। इसमें अलग-अलग कैश ट्रांजैक्शन हो सकते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों के लिए भुगतान करना होगा। सूत्रों का कहना है कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन और शार्दुल दोनों के फ्रेंचाइजी बदलने की संभावना है। दोनों टीमों के बीच स्वतंत्र आदान-प्रदान हो सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्रेड नियमों के अनुसार, किसी भी बदलाव की आधिकारिक घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को करनी होती है।

हालांकि, मुंबई क्रिकेट जगत के सूत्रों ने पुष्टि की है कि खिलाड़ियों की अदला-बदली संभव है। यह घोषणा अगले कुछ दिनों में हो सकती है। साथ ही 15 नवंबर को खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की लिस्ट भी जारी की जा सकती है। अर्जुन ने साल 2023 में एमआई की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था और तीन मैच खेले। उन्होंने कुल पांच आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 13 रन बनाए और तीन विकेट हासिल किए। मुंबई ने अर्जुन को दोनों ऑक्शन में 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था।

अर्जून को आईपीएल 2025 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। 26 वर्षीय बाएं ऑलराउंडर साल 2024 में सिर्फ एक मैच में मैदान पर उतरा। वहीं, 34 वर्षीय शार्दुल पिछले साल जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले एलएसजी में रिप्लेसमेंट के रूप में आए थे। उन्हें दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर मोहसिन खान की जगह शामिल किया गया था। शार्दुल ने एलएसजी के लिए 10 मैचों में 18 रन बनाने के अलावा 13 विकेट लिए।

Share:

  • अब चीन की सीमा पर गरजेंगे भारत के फाइटर जेट...दुनिया का सबसे ऊंचा न्योमा एयरबेस पूरी तरह तैयार...

    Thu Nov 13 , 2025
    लेह। पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) के रणनीतिक महत्व वाले न्योमा एयरबेस (Nyima Airbase) को भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने पूरी तरह चालू कर दिया है। 13700 फुट की ऊंचाई पर स्थित यह दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर एयरबेस (Highest fighter airbase) अब फाइटर जेट्स, हेलीकॉप्टर्स और ट्रांसपोर्ट विमानों के संचालन के लिए पूरी तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved