नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) के 14वें सत्र की नीलामी (Auction) हो चुकी है। जिसमें एक खिलाड़ी अपने नाम की वजह से काफी सुर्खियों में रहा। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता के नाम पर नाम होने के कारण तमिलनाडु के क्रिकेटर एम. शाहरूख खान ने सभी का ध्यान खींचा, जबकि इसी दौरान एक और चेहरे ने भी लोगों को अपनी ओर खींच लिया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मिस्ट्री गर्ल शामिल है।
बता दे कि आईपीएल नीलामी 2021 (IPL Auction 2021) में कई खिलाड़ियों को खरीदने की फ्रेंचाइजी के बीच जंग देखने को मिली। क्रिस मॉरिस और ग्लैन मैक्सवेल (Chris Morris and Glenn Maxwell) ने ऊंची बोली के लिए सुर्खियां बटोरी, आईपीएल नीलामी 2021 (IPL Auction 2021) में सनराइजर्स हैदाराबाद (SRH) के लिए बोली लगाने वाली इस मिस्ट्री गर्ल का नाम काव्या मारन (Kaviya Maran) है।
आईपीएल नीलामी 2021 (IPL Auction 2021) के दौरान काव्या मारन (Kaviya Maran) पेल येलो कलर का बलेजर पहने नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पेयर की है. अपने इस आउटफिट के साथ काव्या ने ओपेन हेयर रखे हैं, जो उनके इस एग्जीक्यूटिव स्टाइल के साथ परफेक्टली जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने कॉन्ट्रास्ट लिप शेड और आई मेकअप किया है।
28 वर्षीय काव्या मारन (Kaviya Maran) खुद सन म्यूजिक (Sun Music ) से जुड़ी हुईं हैं वे पहली बार IPL 2018 में अपनी टीम SRH को चियर करते हुए टीवी पर नजर आईं थीं। काव्या मारन ने MBA की पढ़ाई की है ताकि वो अपने पिता कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) को उनके बिजनेस में मदद कर सके।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved