img-fluid

कर्नाटक में IPL टिकट विवाद थमा, सभी विधायकों को मिलेंगे दो फ्री पास

March 28, 2026

नई दिल्ली। कर्नाटक (Karnataka) में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टिकट को लेकर चल रहा विवाद अब थम गया है। उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार (DK Shivakumar) ने घोषणा की है कि राज्य के सभी विधायकों को दो-दो फ्री टिकट दिए जाएंगे। साथ ही उनके लिए स्टेडियम में अलग बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।



  • यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस विधायक विजयानंद कशप्पनवर ने विधानसभा में सभी विधायकों के लिए चार-चार टिकट की मांग की और Karnataka State Cricket Association पर जनप्रतिनिधियों के अनादर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि जनप्रतिनिधि “वीआईपी” होते हैं और उन्हें लाइन में नहीं लगना चाहिए।

    दो टिकट देने पर बनी सहमति

    बढ़ते विवाद के बीच हुई बैठक में Venkatesh Prasad, मुख्यमंत्री Siddaramaiah और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि पहले मैच के लिए सभी विधायकों को दो टिकट दिए जाएंगे और उनके लिए अलग स्टैंड भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    बताया जा रहा है कि आईपीएल के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bangalore और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगे।

    उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चार टिकट देना संभव नहीं है। फिलहाल पहले मैच के लिए दो टिकट दिए जाएंगे, जबकि आगे के मैचों को लेकर बाद में निर्णय लिया जाएगा।

    Share:

  • 1971 नरसंहार पर बांग्लादेश के साथ खड़ा भारत, ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना

    Sat Mar 28 , 2026
    नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश (Bangladesh) ने 1971 के घटनाक्रम को लेकर न्याय की मांग उठाई है, जिस पर भारत (India) ने खुलकर समर्थन जताया है। भारत ने कहा कि वह पाकिस्‍तान (Pakistan) द्वारा किए गए अत्याचारों से भली-भांति वाकिफ है और इस मुद्दे पर ढाका की भावनाओं के साथ खड़ा है। भारत के विदेश मंत्रालय के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved