img-fluid

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बने IPS सतीश गोलचा, CM पर हमले के बाद हटाए गए SBK सिंह

August 21, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली सीएम (Delhi CM) पर हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने बड़ा फेरबदल किया है। दिल्ली में नए कमिश्नर की तैनाती की है। तिहाड़ जेल के डीजी आईपीएस सतीश गोलचा (IPS Satish Golcha) को दिल्ली का नया कमिश्नर बनाया गया है। अभी तक आईपीएस एसबीके सिंह दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभाल रहे थे। गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।


सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस में कई पदों पर काम का अनुभव रखते हैं। उन्होंने इंटेलिजेंस में स्पेशल सीपी, डीसीपी, ज्वाइंट सीपी और स्पेशल सीपी जैसे पदों पर भी काम किया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में साल 2020 में दो समुदायों के बीच दंगे हुए थे। इसमें करीब 53 लोगों को मौत हुई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उस दौरान स्पेशल सीपी (कानून व्यवस्था) के रूप में सतीश गोलचा ही थे। इस दंगे से गोलचा को दिल्ली की स्थिति का पता है।

Share:

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया सरकार को क्यों पड़ी ऑनलाइन गेमिंग बिल की जरूरत

    Thu Aug 21 , 2025
    नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों में देश में ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और वेबसाइट (Online Gaming Apps and Websites) तेजी से बढ़े हैं. कई हजारों करोड़ों रुपये का लेनदेन यहां हर रोज होता है, लेकिन भारत सरकार ने अब इस पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. भारत सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग बिल पेश किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved