
कोलकाता। चुनाव आयोग की ओर से आज पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटाने के बाद आईपीएस अधिकारी विवेक सहाय को पश्चिम बंगाल का अगला डीजीपी नियुक्त किया गया। दरअसल चुनाव आयोग ने आज राजीव कुमार को डीजीपी पद से हटा दिया। इसके कुछ देर बाद विवेक सहाय को उस पद पर लाया गया। विवेक सहाय राज्य पुलिस के नए डीजीपी बन गए हैं। चुनावआयोग ने राज्य से 3 अधिकारियों के नाम मांगे थे। इसमें विवेक सहाय को डीजीपी बनाए जाने की पुष्टि हुई है। चुनाव से पहले इस फेरबदल को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved