img-fluid

ईरान संकट गहराया पूर्व CIA प्रमुख बोले ट्रंप ने दुनिया की सबसे ताकतवर सेना को फंसा दिया

March 23, 2026

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब अमेरिका (America)के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है और इस बीच अमेरिकी राजनीति (American Politics) और सुरक्षा हलकों से भी सवाल उठने लगे हैं। पूर्व सीआईए प्रमुख(Former CIA Chief) और रक्षा मंत्री लियोन पैनेटा (Leon Panetta )ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि बिना ठोस रणनीति के शुरू किया गया यह युद्ध अब अमेरिका को एक मुश्किल स्थिति में ले आया है।

ओसामा बिन लादेन के खिलाफ ऑपरेशन की रणनीति में अहम भूमिका निभा चुके पैनेटा ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ने खुद को ऐसे मोड़ पर खड़ा कर लिया है जहां से निकलना आसान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर हमला करने से पहले न तो हालात का सही आकलन किया और न ही दीर्घकालिक रणनीति तैयार की।

पैनेटा के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में ईरान को लेकर चर्चा हुई हो। उन्होंने कहा कि पहले के सभी प्रशासन इस मुद्दे की जटिलता को समझते थे और हर कदम सोच समझकर उठाते थे। लेकिन इस बार बिना पूरी तैयारी के सैन्य कार्रवाई कर दी गई जो एक बड़ी राजनीतिक और रणनीतिक चूक साबित हो रही है।

उन्होंने खास तौर पर Strait of Hormuz का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है और यहां किसी भी तरह का संकट पूरी दुनिया को प्रभावित करता है। उनके मुताबिक अगर पहले से योजना बनाई गई होती तो इस तरह की स्थिति का अनुमान लगाकर कदम उठाए जा सकते थे।

पैनेटा ने ईरान के नेतृत्व में आए बदलाव को भी गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि Ali Khamenei के बाद अब उनके बेटे Mojtaba Khamenei के नेतृत्व में एक नया और ज्यादा सख्त दौर शुरू हो सकता है। उनका मानना है कि नया नेतृत्व ज्यादा आक्रामक रुख अपना सकता है और बातचीत की गुंजाइश कम हो सकती है जिससे तनाव और बढ़ेगा।

इस पूरे घटनाक्रम में नाटो सहयोगियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। पैनेटा ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने अपने सहयोगी देशों को विश्वास में लिए बिना ही युद्ध का फैसला किया जो एक आत्मघाती कदम साबित हुआ। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका उन्हीं देशों से समर्थन मांग रहा है जिन्हें पहले नजरअंदाज किया गया था।

 

  • दरअसल ट्रंप के कार्यकाल में नाटो को लेकर कई विवादित बयान सामने आए थे जिससे सहयोगी देशों के साथ रिश्तों में खटास आई। अब जब हालात गंभीर हो रहे हैं तो कई देश खुलकर समर्थन देने से हिचक रहे हैं।

    कुल मिलाकर ईरान के साथ बढ़ता संघर्ष अब केवल सैन्य टकराव नहीं बल्कि कूटनीतिक और रणनीतिक परीक्षा भी बन गया है। पूर्व सीआईए प्रमुख की यह चेतावनी साफ संकेत देती है कि अगर जल्द ही ठोस रणनीति नहीं बनाई गई तो यह संकट और गहरा सकता है और इसका असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जाएगा।

    Share:

  • इंदौर: शराब दुकानों की नीलामी, कीमत 4% कम करने पर भी नहीं मिला कोई खरीदार, अब दाम 10% घटाए

    Mon Mar 23 , 2026
    इंदौर में कल पहली बार छठे चरण की नीलामी में एक भी टेंडर नहीं आया, आज से शुरू होगी सातवें चरण की नीलामी 21% दुकानें न बिकने के बाद भी इंदौर प्रदेश में सबसे आगे, राजधानी भोपाल की हालत खराब इंदौर, विकाससिंह राठौर। मध्यप्रदेश में शराब दुकानों की कीमत 20त्न बढ़ाने के बाद फायदे की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved